Move to Jagran APP

28 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को नौकरी एवं उद्योग में सफलता मिलेगी, रिश्तों में मधुरता आएगी

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 28 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 06:59 AM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 07:12 AM (IST)
28 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को नौकरी एवं उद्योग में सफलता मिलेगी, रिश्तों में मधुरता आएगी
28 जुलाई 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों को नौकरी एवं उद्योग में सफलता मिलेगी, रिश्तों में मधुरता आएगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: आर्थिक योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मश्विास में वृद्धि होगी।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

कन्या: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: नौकरी, उद्योग आदि के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। संबंधित अधिकारी का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।

धनु: पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। भागदौड़ रहेगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम से काम लें। शाहखर्ची से बचना होगा।

मकर: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक चिंतन फलीभूत होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कुंभ: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.