Move to Jagran APP

26 अक्टूबर 2020 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के बिजनेस में प्रगति होगी, धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 26 अक्टूबर 2020 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें क्या कहते हैं आपके सितारे। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 26 Oct 2020 06:04 AM (IST)Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:26 PM (IST)
मिथुन राशि वालों के बिजनेस में प्रगति होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:53 बजे से प्रारंभ, 27 अक्टूबर प्रात: 10:45 बजे पर समाप्त।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयेाग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

वृष: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। सामाजिक कार्यों में दखल रहेगा।

मिथुन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

कर्क: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति बन रही है, लेकिन सचेत रहें। स्थानांतरण आदि की संभावना है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

सिंह: जीवनसाथी का सहयेाग रहेगा। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सफल होगा।

कन्या: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपमें आत्मबल बढ़ेगा। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति होगी।

तुला: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक कार्यों में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रह्वहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

धनु: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त रहेंगे।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। पारिवारिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कुंभ: धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।

मीन: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रिश्तों में निकटता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.