Move to Jagran APP

15 जुलाई 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन आर्थिक मामलों में सफलता देगा

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 जुलाई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 15 Jul 2021 07:25 AM (IST)Updated: Thu, 15 Jul 2021 11:22 AM (IST)
15 जुलाई 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन आर्थिक मामलों में सफलता देगा
15 जुलाई 2021 का राशिफल: मिथुन राशि वालों के लिए सूर्य का परिवर्तन आर्थिक मामलों में सफलता देगा

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: कुमार षष्ठी।

राशिफल

मेष: सूर्य का परिवर्तन व्यावसायिक मामलों में सुखद होगा। चली आ रही पारिवारिक समस्याओं में न्यूनता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

मिथुन: सूर्य का परिवर्तन आर्थिक मामलों में आशातीत सफलता देगा, लेकिन नेत्र विकार के प्रति सचेत रहें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कर्क: सूर्य का परिवर्तन आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

सिंह: सूर्य का परिवर्तन नेत्र विकार दे सकता है। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हंै। व्यर्थ की उलझनें और भागदौड़ रहेगी। संयम से काम लें। किया गय पुरुषार्थ सार्थक होगा।

कन्या: शिक्षा प्रतियोगिता के लिए सूर्य का परिवर्तन उत्तम होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक मामलों में आशातीत प्रगति होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

तुला: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति कष्टकारी हो सकती है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य फलदायी होगा।

धनु: व्यावसायिक दृष्टि सूर्य का परिवर्तन सुखद होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। यात्रा से बचें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

मकर: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसयिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ: विरोधी परास्त होंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

मीन: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.