Move to Jagran APP

15 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 15 फरवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 15 Feb 2021 05:28 AM (IST)Updated: Mon, 15 Feb 2021 05:55 AM (IST)
15 फरवरी 2021 का राशिफल: तुला राशि वालों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, माघ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी का राशिफल।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: दोपहर 02:44 बजे से रात्रि के 03:38 बजे तक।

विशेष: पंचक।

राशिफल

मेष: कुछ पारिवारिक समस्या रहेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

वृष: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। निजी सुख में वृद्धि होगी। अज्ञात भय से ग्रसित हो सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

मिथुन: दूसरों से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कर्क: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखर व उत्साहवर्धक होगी। पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा।

सिंह: स्वास्थ्य में सुधार होगा। लंबी यात्रा या देशाटन की स्थिति आ सकती है। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। महिला अधिकारी के कारण तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपसी संबंध मधुर होंगे।

वृश्चिक: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी।

धनु: रिश्तों में मधुरता आएगी। महिला सदस्य के कारण कुछ पारिवारिक समस्या आ सकती है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।

मकर: स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। भाई या बहन का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

मीन: धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.