Move to Jagran APP

13 जनवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों के बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today क्या कहते हैं आपके सितारे? पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 13 जनवरी 2021 का राशिफल। पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:34 PM (IST)
13 जनवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों के बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी
13 जनवरी 2021 का राशिफल: कर्क राशि वालों का बिजनेस प्रयास सफल होंगे, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: बुधवार, पौष मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नानदान अमावस्या, लोहड़ी।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

वृष: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। मधुर संबंध बनेंगे।

मिथुन: मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

कर्क: व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी, लेकिन सचेत रहें।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कन्या: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। किसी प्रियजन से भेंट होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

धनु: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक कार्य फलीभूत होंगे। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

मकर: भावुकता में नियंत्रण रखें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। व्यावसायिक और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखें।

मीन: पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.