Move to Jagran APP

11 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को बिजनेस मामलों में सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 11 मई 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 11 May 2021 06:19 AM (IST)Updated: Tue, 11 May 2021 06:41 AM (IST)
11 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को बिजनेस मामलों में सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें
11 मई 2021 का राशिफल: धनु राशि वालों को बिजनेस मामलों में सफलता मिलेगी, हालांकि स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान दान की भौमवती अमावस्या।

राशिफल

मेष: राजनेता का सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दूसरे से सहयोग लेने में भी सफल होंगे। रचनात्मक मामलों में सफलता मिलेगी।

वृष: भावुकता में नियंत्रण रखें। एक अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। धार्मिक प्रवृति में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें। रक्तचाप के रोगियों को विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

कर्क: चल या अचल संपत्ति के लिए कर्ज का प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।

सिंह: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। दायित्व की पूर्ति होगी।

कन्या: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

तुला: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग और प्रोत्साहन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

मकर: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सफल होगा। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है, जबकि अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग रहेगा। संयम से काम लें।

कुंभ: पारिवारिक कार्य में व्यस्त रहेंगे। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। राजनैतिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

मीन: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.