Move to Jagran APP

08 दिसंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा, लेकिन जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद

आज का राशिफल पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 08 दिसंबर 2021 का राशिफल। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग।

By Jeetesh KumarEdited By: Published: Wed, 08 Dec 2021 05:00 AM (IST)Updated: Wed, 08 Dec 2021 05:00 AM (IST)
08 दिसंबर 2021 का राशिफल: कन्या राशि वालों को आर्थिक क्षेत्र में लाभ होगा, जीवनसाथी से हो सकता है मतभेद

आज का राशिफल: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

आज की ग्रह स्थिति: 8 दिसंबर, 2021 बुधवार मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष पंचमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।

विशेष: शुक्र मकर राशि में।

राशिफल:

मेष: कालसर्प योग के प्रभाव के कारण व्यर्थ का धन व्यय होगा। व्रत के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। वाहन चालते समय सावधानी बरतें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

वृष: पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

मिथुन: जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। विरोधी या रोग प्रभावहीन होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पारिवारिक समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: मनोरंजन या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। कालसर्प का प्रभाव व्यावसायिक मामलों पर रहेगा। संयम बरतें।

कन्या: आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। संयम से काम लें।

तुला: वाहन चलाते समय सावधानी रखें। अग्नि दुर्घटना के प्रति सचेत रहे। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: क्रोध पर नियंत्रण रखें। रक्तचाप या वाहन दुर्घटना के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा।

धनु: बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।

मकर: व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। संयम से काम लें।

कुंभ: पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का भरपूर सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.