Move to Jagran APP

03 अगस्त 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों को मकान और संपत्ति निर्माण में सफलता मिलेगी, कुछ नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 03 अगस्त 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 03 Aug 2021 06:59 AM (IST)Updated: Tue, 03 Aug 2021 07:24 AM (IST)
03 अगस्त 2021 का राशिफल: वृष राशि वालों को मकान और संपत्ति निर्माण में सफलता मिलेगी, कुछ नए संबंध बनेंगे

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, दशमी का राशिफल।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगलागौरी पूजन।

आज की भद्रा: दोपहर 01:00 बजे तक।

राशिफल

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। संयम से काम लें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। मकान, संपत्ति के निमार्ण की दिशा में सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन में तनाव स्थिति रहेगी। संयम से काम लें। कुछ नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। मन खिन्न होगा। व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। संयम से काम लेना हितकर है।

कर्क: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।

कन्या: महिला अधिकारी या घर की महिला प्रमुख का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यक्ति विशेष के कारण मन अशांत रहेगा। संयम से काम लें।

तुला: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति की दिशा में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठ बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

वृश्चिक: निर्माण कार्य या शोध कार्य की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

धनु: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

कुंभ: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपसी रिश्तों में मजबूती आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मीन: व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी, लेकिन पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.