विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rashi Parivartan 2023 February: फरवरी में चार महत्वपूर्ण ग्रहों की युति से इन राशियों को मिल रहा है बंपर लाभ

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo Mishra
Published: Sat, 11 Feb 2023 06:15 PM (IST)

Rashi Parivartan 2023 प्रत्येक राशि एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। ...और पढ़ें

Rashi Parivartan 2023: चार ग्रहों की युति से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।
Rashi Parivartan 2023: चार ग्रहों की युति से इन राशियों को मिलेगा सर्वाधिक लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rashi Parivartan 2023 February: ज्योतिष शास्त्र में राशि परिवर्तन को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बता दें कि प्रत्येक राशि एक समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। वर्तमान समय की बात करें तो इस समय सूर्य और बुध ग्रह मकर राशि में युति कर रहे हैं और शुक्र व शनि कुंभ राशि में विराजमान हैं। ऐसे में इन सभी ग्रहों की एकसाथ युति का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसके कारण 4 राशियों ऐसी हैं जिन्हें इस अवधि में बंपर लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं किन राशियों को मिलेगा इस अवधि में सबसे अधिक लाभ।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को इन ग्रहों की युति से भाग्य का भरपुर साथ मिलेगा। साथ ही दाम्पत्य जीवन में सुख-समृद्धि आएगी और आर्थिक तौर पर भी उन्नति प्राप्त होगी। निवेश के लिए भी यह समय सबसे उत्तम है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को इन ग्रहों की युति से बहुत लाभ मिलेगा। रात को नौकरी एवं व्यापार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। साथ ही धन लाभ के भी संकेत मिल रहे हैं। आर्थिक स्थिति भी मजबूत रहेगी इसकी संभावना अधिक है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए फरवरी माह बहुत ही शुभ माना जा रहा है। इस दौरान मैं कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। साथ ही परिवार और जीवन साथी के साथ अच्छे संबंध बनेंगे। नौकरी पेशा लोगों को भी इस समय खुशखबरी प्राप्त हो सकती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए इन चार ग्रहों की युति सकारात्मक साबित होगी। इस दौरान आर्थिक पक्ष मजबूत होगा साथ ही मित्र एवं परिवार के सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। आमदनी के नए स्त्रोत्र भी मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने हाथ में लिया गया हर काम सफल होगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।