Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल की आखिरी Kalashtami पर भगवान काल भैरव को चढ़ाएं उनकी प्रिय चीजें, मिलेगी भोलेनाथ की कृपा

    मासिक कालाष्टमी (Kalashtami 2024) हर महीने मनाई जाती है। इस तिथि पर भगवान भैरव की पूजा का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि जो साधक इस दिन विधिवत पूजा करते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस साल की अंतिम मासिक कालाष्टमी (Kalashtami 2024) 22 दिसंबर को मनाई जाएगी तो आइए भैरव बाबा को क्या चढ़ाना शुभ माना जाता है यहां जानते हैं।

    By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Fri, 20 Dec 2024 05:09 PM (IST)
    Hero Image
    Kalashtami 2024: मासिक कालाष्टमी पर भैरव बाबा को चढ़ाएं ये चीजें

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मासिक कालाष्टमी का व्रत बहुत ही लाभकारी माना जाता है। यह दिन भगवान शिव के सबसे उग्र रूपों में से एक भगवान भैरव को समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भक्ति के साथ व्रत रखते हैं भैरव बाबा उनकी सदैव रक्षा करते हैं और उनकी सभी भय-बाधाओं का नाश करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस तिथि पर लोग व्रत और विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। कहते हैं कि यह व्रत भक्तों के जीवन की सभी नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल की अंतिम मासिक कालाष्टमी (Kalashtami 2024) 22 दिसंबर को मनाई जाएगी, तो आइए जानते हैं कि राशि अनुसार श्री काल भैरव भगवान को क्या चढ़ाना चाहिए?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मासिक कालाष्टमी पर भैरव बाबा को चढ़ाएं ये चीजें (Lord Kaal Bhairav Favorite Things)

    मेष राशि: मेष राशि के लोगों को मासिक कालाष्टमी पर भगवान भैरव को गुड़ से बना भोग लगाना चाहिए।

    वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को इस दिन पर शिव जी के उग्र स्वरूप को पंचामृत अर्पित करना चाहिए।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान भैरव को हरे रंग का वस्त्र चढ़ाना चाहिए।

    कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर भैरव बाबा को दही-चीनी का भोग लगाना चाहिए।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर काल भैरव भगवान को लाल फूल अर्पित करने चाहिए।

    कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर भैरव बाबा को आटे का हलवा चढ़ाना चाहिए।

    तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भैरव बाबा को शहद अर्पित करना चाहिए।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर काल भैरव महाराज को गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाना चाहिए।

    धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भगवान काल भैरव को बर्फी का भोग लगाना चाहिए।

    मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान काल भैरव को तिल की मिठाई चढ़ानी चाहिए।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन भैरव बाबा को शमी पत्र अर्पित करने चाहिए।

    मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन भगवान भैरव को पीले चंदन का तिलक लगाना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Ekadashi 2025 List: जनवरी से लेकर जुलाई तक, कब-कब एकादशी मनाई जाएगी? यहां देखें पूरी लिस्ट

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।