विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Rang Panchami 2026: राशि अनुसार इन खास रंगों से मनाए रंग पंचमी का त्योहार, दूर होंगे सारे गृह दोष

Published: Fri, 06 Mar 2026 04:02 PM (IST)

रंग पंचमी (Rang Panchami 2026) चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है, जिसे देव पंचमी भी कहते हैं।

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के उपाय। (Ai Generated Image)

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के उपाय। (Ai Generated Image)

HighLights

  1. होली के पांच दिन बाद रंग पंचमी मनाई जाती है

  2. इस साल यह पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा

  3. इसे देव पंचमी भी कहा जाता है

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली के पांच दिन बाद चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को रंग पंचमी मनाई जाती है। इस साल यह पर्व (Rang Panchami 2026) 8 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन हवा में उड़ाया गया गुलाल सीधा देवताओं तक पहुंचता है, इसलिए इसे देव पंचमी भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर हम अपनी राशि के स्वामी ग्रह के अनुकूल रंगों से होली खेलते हैं, तो न केवल कुंडली के दोष शांत होते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन भी होता है। आइए जानते हैं की रंग पंचमी पर आपकी राशि के लिए कौन सा रंग सबसे शुभ रहेगा?

Rang Panchami 2026 Upay 2

Ai Generated Image

मेष और वृश्चिक राशि

इन राशियों का स्वामी मंगल है, जो साहस का प्रतीक हैं।
शुभ रंग - लाल, नारंगी या केसरिया।
लाभ - इन रंगों से खेलने पर आत्मविश्वास बढ़ता है और जीवन में खुशहाली आती है।

वृषभ और तुला राशि

शुक्र सुख- सुविधाओं और प्रेम का कारक हैं।
शुभ रंग - सफेद, चमकीला गुलाबी या क्रीम।
लाभ - वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

मिथुन और कन्या राशि

बुध बुद्धि के कारक हैं।
शुभ रंग - हरा।
लाभ - कारोबार में फायदा होता है और मानसिक शांति मिलती है।

कर्क राशि

चंद्रमा मन के कारक हैं।
शुभ रंग - सफेद या हल्का नीला।
लाभ - मन शांत रहता है। साथ ही सेहत अच्छी रहती है।

सिंह राशि

सूर्य मान-सम्मान और तेज का कारक है।
शुभ रंग - गहरा पीला, सुनहरा या तांबई रंग।
लाभ - समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और सरकारी कामों में सफलता मिलती है।

धनु और मीन राशि

गुरु ज्ञान और सौभाग्य का प्रतीक है।
शुभ रंग - पीला या केसरिया।
लाभ - शिक्षा के क्षेत्र में फायदा होगा। साथ घर में मांगलिक काम के योग बनते हैं।

मकर और कुंभ राशि

शनि देव न्याय और कर्म के देवता हैं।
शुभ रंग - नीला, बैंगनी या गहरा हरा।
लाभ - कामों में आ रही बाधाएं दूर होती हैं और शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम होता है।

रंग पंचमी पर गृह दोष दूर करने के उपाय

  • देवताओं को गुलाल चढ़ाएं - सबसे पहले अपने इष्ट देव को गुलाल चढ़ाएं।
  • गुलाल का छिड़काव - घर के मुख्य द्वार पर थोड़ा सा अबीर या गुलाल छिड़कें, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं करती।
  • दान का महत्व - पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र या मीठा भोजन दान करें।

यह भी पढ़ें- Rang Panchmi 2026: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? अभी नोट करें तिथि और पूजा विधि

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।