Rang Panchami 2026: टूटे रिश्ते भी जुड़ जाएंगे, रंग पंचमी पर करें ये असरदार उपाय
रंग पंचमी (Rang Panchami 2026) हर साल चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इसे देवताओं की होली माना जाता है।

Rang Panchami 2026: रंग पंचमी के उपाय। (Ai Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। होली के उत्सव का समापन रंग पंचमी के साथ होता है, जो चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह पर्व (Rang Panchami 2026) 8 मार्च को मनाया जाएगा। शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी देवताओं की होली मानी जाती है। ऐसे में अगर इस दिन कुछ उपाय किए जाए, तो वैवाहिक जीवन से जुड़ी सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी। आइए उन चमत्कारी उपाय को जानते हैं।

Ai Generated
करें ये अचूक उपाय (Rang Panchami 2026 Remedies)
राधा-कृष्ण को चढ़ाएं गुलाल
रंग पंचमी के दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की प्रतिमा पर गुलाबी रंग का गुलाल चढ़ाएं। इसके बाद 'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः' मंत्र का जाप करें। माना जाता है कि राधा-कृष्ण प्रेम के प्रतीक हैं, उन्हें गुलाल चढ़ाने से रिश्ते में चल रहा मनमुटाव खत्म होता है और प्यार बढ़ता है।
पीला गुलाल और विष्णु-लक्ष्मी पूजन
परिवार में सुख-शांति के लिए भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को पीला गुलाल चढ़ाएं। चढ़ाया हुआ थोड़ा सा गुलाल अपने माथे पर लगाएं। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बढ़ती है और क्लेश दूर होता है।
शहद और जल
अगर किसी खास व्यक्ति से आपका रिश्ता टूट रहा है, तो एक तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरें और उसमें थोड़ा सा शहद मिलाएं। रंग पंचमी के दिन इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके बाद महादेव और माता पार्वती से अपने रिश्तों को मजबूत करने की प्रार्थना करें।
अशोक के पत्ते
रिश्तों में मजबूती के लिए रंग पंचमी के दिन अशोक के सात पत्तों पर रोली से अपना और अपने पार्टनर का नाम लिखें। इन पत्तों को किसी मंदिर में अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके खराब रिश्ते अच्छे होंगे। साथ ही जीवन में सकारात्मकता आएगी।
रंग पंचमी के नियम
- इस दिन सात्विक भोजन करें और किसी की बुराई करने से बचें।
- इस दिन अबीर-गुलाल को आकाश की ओर उड़ाया जाता है। माना जाता है कि इससे देवताओं का आह्वान होता है और वातावरण पवित्र होता है, जिससे मानसिक शांति मिलती है।
- इस दिन घमंड करने से बचें।
यह भी पढ़ें- Rang Panchmi 2026: कब मनाई जाएगी रंग पंचमी? अभी नोट करें तिथि और पूजा विधि
यह भी पढ़ें- Devshayani Ekadashi 2026: इस बार देवशयनी एकादशी क्यों मानी जा रही है बेहद खास? एक नजर शुभ मुहूर्त और संयोग पर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।
