Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:09 PM (IST)

    होली की तरह पर ही रंग पंचमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने और उनको रंग अर्पित करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय फलदायी होते हैं।

    Hero Image
    Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी पर करें ये चमत्कारी उपाय, मनचाही मनोकामनाएं होंगी पूरी

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Rang Panchami 2024 Upay: रंग पंचमी का त्योहार देश के कई राज्यों में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। हर साल चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के दिन इस पर्व को मनाया जाता है। इस बार रंग पंचमी 30 मार्च को मनाई जाएगी। शास्त्रों के अनुसार, रंग पंचमी के दिन देवी-देवताओं की पूजा करने और उनको रंग अर्पित करने से इंसान को शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन के सभी दुख दूर होते हैं। मान्यता है कि इस दिन किए गए उपाय फलदायी होते हैं। आइए जानते हैं इन चमत्कारी उपायों के बारे में।  

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024: इस दिन मनाई जाएगी रंग पंचमी, राधा-कृष्ण से जुड़ा है ये त्योहार

    करें ये उपाय

    • रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। पूजा के दौरान दोनों को लाल गुलाल अर्पित करें और सच्चे मन से कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से धन-संपदा में बढ़ोतरी होती है।
    • इसके अलावा रंग पंचमी के अवसर पर सुबह स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके पश्चात धन की देवी मां लक्ष्मी को फूल अर्पित करें और देशी घी का दीपक जलाकर पूजा करें। अब उन्हें विशेष चीजों का भोग लगाएं। अंत में मां लक्ष्मी का ध्यान करें। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक की मनचाही मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
    • इसके साथ रंग पंचमी के दिन मां बगलामुखी को पीले रंग का अबीर और सूर्य देव को लाल रंग अर्पित करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से इंसान के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

    रंग पंचमी 2024 शुभ मुहूर्त

    चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 29 मार्च को रात 08 बजकर 20 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 30 मार्च को रात 09 बजकर 13 मिनट पर तिथि का समापन होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में रंग पंचमी का पर्व 30 मार्च, शनिवार के दिन मनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें: Rang Panchami 2024: देवताओं के साथ होली खेलने का दिन है रंग पंचमी, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'