राम जन्मभूमि को छांव देने के लिए लगे टेंट बदला जाएगा
अयोध्या के विवादित राम जन्मभूमि को छांव देने के लिए लगे कपड़े को बदलने के लिए सुुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी फैजाबाद के डीएम की होगी। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार का ध्यान राम जन्मभूमि
नई दिल्ली। अयोध्या के विवादित राम जन्मभूमि को छांव देने के लिए लगे कपड़े को बदलने के लिए सुुप्रीम कोर्ट ने इजाजत दे दी है। इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी फैजाबाद के डीएम की होगी। इससे पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र व उत्तर प्रदेश की सरकार का ध्यान राम जन्मभूमि के समीप सुविधाओं की कमी की ओर दिलाया था।
कोर्ट ने दोनों से अयोध्या में राम जन्मभूमि के विवादित स्थल के समीप यात्रियों के लिए बेहतर सुविधा मुहैया कराने पर विचार करने के लिए कहा था। न्यायमूर्ति एआर दवे व कुरियन जोसफ की पीठ ने कहा था कि हमें कुछ करना चाहिए। यदि संभव हो तो स्थल को स्वछ बनाने व यात्रियों को सुविधा देने के लिए कुछ कीजिए।
इससे पहले भी अदालत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता सुब्रमण्यम स्वामी की अर्जी पर केंद्र से जवाब देने को कहा था। स्वामी ने कहा था कि तीर्थयात्री पीने का पानी व शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित हैं। केंद्र व उत्तर प्रदेश सरकार की अपर्याप्त व्यवस्था से तीर्थयात्रियों को कठिनाई होती है।