Move to Jagran APP

Ramadan 2023 Ramzan Mubarak Wishes: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें रमजान की बधाई

Ramzan Mubarak Wishes In Hindi रमजान का पाक महीना शुरू हो चुका है। आज से इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग रमजान के पाक महीने में रोजा रखते हैं और खुदा की इबादत करते हैं। आप अपने चाहने वालों को इन संदेशों के जिरए रमजान की बधाई दे सकते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarFri, 24 Mar 2023 12:15 PM (IST)
Ramadan 2023 Ramzan Mubarak Wishes: इन संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें रमजान की बधाई
Ramadan wishes 2023: इन प्यार भरे शेरो-शायरी और संदेशों के जरिए दोस्तों और रिश्तेदारों को दें रमजान की बधाई

नई दिल्ली, डिजिटल डेस्क | Ramadan 2023 Wishes In Hindi: मुस्लिम धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और पाक महीना रमजान आज से शुरू हो गया है। इस पवित्र महीने में मुस्लिम समाज के लोग दिनभर रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। रमजान में रोजा रखना हर एक मुस्लिम का फर्ज माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस पाक महीने में रोजा रखने से सभी गुनाह माफ हो जाते हैं। रमजान के दौरान लोग सहरी अजान से पहले करते हैं। वहीं, दिनभर रोजा रखने के बाद शाम में इफ्तार करते हैं।

दुनियाभर के मुस्लिम समाज में यह पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। इस माह की शुरुआत 22 मार्च को चांद देखने के बाद 23 मार्च से होगी। अगर 22 मार्च को चांद नहीं दिखाई देता है, तो 24 मार्च से रोजे रखे जाएंगे। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शेरो-शायरी और संदेश भेजकर बधाई देते हैं। आप भी अपने चाहने वाले को इन संदेशों के जिरए रमजान की बधाई दे सकते हैं-

रमजान की बधाई (Ramadan 2023 Wishes)

1.

जिक्र से दिल को आबाद करना,

गुनाहों से खुद को पाक रखना,

बस इतनी सी गुजारिश है हमारी

रमजान के महीने में हमें भी

अपनी दुआओं में याद रखना

Happy Ramadan 2023

2.

चांद की रोशनी चुपके से छू जाए आपको

धीरे से ये हवा कुछ कह जाए आपको

दिल से जो चाहते हो मांग लो खुदा से

हमारी दुआ है रमजान में वो पूरी हो जाए।

Happy Ramadan 2023

3.

तेरा घर ही मक्का-मदीना बन जाए,

तू खुदा का सबसे पाक इंसान कहलाए,

कुछ इस तरह का चमत्कार

इस साल रमजान दिखाए।

Happy Ramadan 2023

4.

ए-चांद उनको मेरा पैगाम देना

उनके हिस्से का गम मेरे नाम कर देना

उन्हें सुख समृद्धि से तोल देना

मेरी तरफ से रमजान मुबारक कह देना।

Happy Ramadan 2023

5.

सुबह की अजान सुनकर पैगाम भेजा है,

पैगाम में सम्मान और प्यार भेजा है,

रमजान के इस पाक पर्व में,

आपको प्यार भरा रमजान मुबारक भेजा है।

Happy Ramadan 2023

6.

रात को नया चांद मुबारक,

चांद को चांदनी मुबारक,

फलक को सितारे मुबारक,

सितारों को बुलन्दी मुबारक,

और आपको हमारी तरफ से,

रमजान मुबारक!

Happy Ramadan 2023

7.

चांद से रोशन हो रमजान तुम्हारा,

इबादत से भर जाए रोजा तुम्हारा,

हर नमाज हो कबूल तुम्हारी,

बस यही दुआ है खुदा से हमारी।

Happy Ramadan 2023

8.

आसमान पे नया चांद है आया,

सारा आलम खुशी से जगमगाया,

हो रही है सहर-ओ-इफ्तार की तैयारी,

सज रही हैं दुआओं की सवारी,

पूरे हों आपके हर दिल के अरमान,

आप सब को प्यारा रमजान मुबारक।

Happy Ramadan 2023

9.

हम आपके दिल में रहते है

इसलिए हर दर्द सहते हैं

कोई हम से पहले विश न कर दे आपको

इसलिए सबसे पहले

हैप्पी रमज़ान मुबारक कहते हैं।

10.

ये सुबह जितनी खूबसूरत है,

उतना ही खूबसूरत आपका हर एक पल हो,

जितनी भी खुशियां आपके पास आज हैं,

उससे भी ज्यादा वो आपके पास कल हों,

माह-ए-रमजान मुबारक।

Happy Ramadan 2023