श्रीराम के आदर्शो से रूबरू हुए दर्शक
संगम से चंद कदम की दूरी पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के पंडाल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शो की मोहक प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने श्रीराम की हर लीला का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया।
कुंभनगर। संगम से चंद कदम की दूरी पर उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के पंडाल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शो की मोहक प्रस्तुति हुई। कलाकारों ने श्रीराम की हर लीला का जीवंत मंचन कर दर्शकों को भाव विभोर कर दिया। केंद्र की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम चलो मन गंगा यमुना तीर में गुरुवार को सतना से आए आदर्श श्रीविश्र्वेश्र्र्वर रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन किया गया।
ओम नारायण मिश्र के नेतृत्व में मंचित रामलीला में श्रीराम के बाल्यावस्था से लेकर अयोध्या विजय तक का मंचन हुआ। कलाकारों गुरुकुल में राम की शिक्षा हुई, इसके बाद सीता स्वयंवर की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। इसके अलावा श्रीराम की अनेक लीलाओं का मंचन हुआ। इनके अलावा जया श्रीवास्तव ने सुगम संगीत, बलराम लहरी ने लोकगीत, बिरहा शिवलाल केषकर, सुगम संगीत वैष्णवी सिंह की मोहक प्रस्तुति की।
चलो मन गंगा यमुना तीर में आज
आदर्श श्रीविश्र्वेश्र्र्वर रामलीला समिति की ओर से रामलीला, तरुण नंदी व राकेश यादव का सुगम संगीत, नुपूर घोष का सुगम संगीत, बिरहा जनकजी, लोकगीत राममूर्ति व संतोष कुमार के अलावा प्रिया झा मैथिली लोकगीत की प्रस्तुति करेंगी।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर