Ram Nath Kovind Birthday: सरल व विद्वान व्यक्तित्व वाले राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद की कुंडली में क्या है खास, जानें यहां
Ram Nath Kovind Birthday राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज 75वां जन्मदिन है। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। इनके पिता का नाम माईकूलाल कोरी और माता का नाम कलावती कोविंद है। इनका जन्म मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ था।
Ram Nath Kovind Birthday: राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का आज 75वां जन्मदिन है। इनका जन्म 1 अक्टूबर 1945 को हुआ था। इनके पिता का नाम माईकूलाल कोरी और माता का नाम कलावती कोविंद है। इनका जन्म मूल नक्षत्र के चतुर्थ चरण में हुआ था। चलिए जानते हैं राम नाथ कोविंद की कुंडली इनके लिए क्या कहती है। लेकिन उससे पहले हम उन सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना चाहते हैं जो 1 अक्टूबर को राम नाथ कोविंद के साथ अपना जन्मदिन मना रहे हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. दयानंद शास्त्री के अनुसार, राम नाथ कोविंद की कुंडली में बृहस्पति लग्नेश व दशमग है। इस कारण अत्यंत शुभ परिणाम प्रदान करा रहे हैं। सितंबर 2022 तक का समय बेहद अनुकूल है। इस दौरान देशहित में ऐतिहासिक फैसले लेंगे। इनकी कुंडली में बृहस्पति-शुक्र की युति सहज, सरल व विद्वान व्यक्तित्व बना रहे हैं। इनकी कुंडली में जनवरी, 1991 में राहु की महादशा प्रारंभ हुई जिसमें राजनैतिक सफलता के संकेत हैं। अगस्त 2015 में बृहस्पति की महादशा में बुध की अंतर्दशा में उन्हें बिहार का राज्यपाल बनाया गया।
राम नाथ कोविंद की संभावित कुंडली
इनकी कुंडली में तृतीय भाव का सूर्य जातक की स्वयं की कमाई में ही वृद्धि करता है। अन्याय सहना या अन्याय देख कर चुप रहना जातक के सूर्य को कमजोर करता है। घर में बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद और तीर्थ यात्रा व्यक्ति की कुंडली में सूर्य को अनुकूल बनाती है। चतुर्थ भाव में सूर्य जन्म स्थान से दूर भाग्योदय करवाता है। ऐसा व्यक्ति पारिवारिक व्यवसाय से हट कर कार्य करता है।
डिसक्लेमर
'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '