Move to Jagran APP

राम विवाह: चलचित्रों में श्रीराम चरित्र

17 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई रामबरात में चलचित्रों के माध्यम से रामकथा दिखाई जा रही है। हर पड़ाव पर रुकने वाले राम के बराती मर्यादा पुरुषोत्तम की गाथा गा रहे हैं। विहिप ने इसके लिए खासा आयोजन कर रखा है।

By Preeti jhaEdited By: Published: Fri, 21 Nov 2014 11:09 AM (IST)Updated: Fri, 21 Nov 2014 11:11 AM (IST)
राम विवाह: चलचित्रों में श्रीराम चरित्र

फैजाबाद। 17 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए रवाना हुई रामबरात में चलचित्रों के माध्यम से रामकथा दिखाई जा रही है। हर पड़ाव पर रुकने वाले राम के बराती मर्यादा पुरुषोत्तम की गाथा गा रहे हैं। विहिप ने इसके लिए खासा आयोजन कर रखा है।

loksabha election banner

विहिप ने रामबरात के पड़ावों पर लोगों को चलचित्रों के माध्यम से रामकथा दिखाने की पहल की है, इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रामविवाह के आयोजन से जोड़ा जा सके। आगामी 27 नवंबर को नेपाल स्थित जनकपुर के जानकी मंदिर में रामविवाह का आयोजन होगा। जबकि 25 नवंबर को भगवान राम का तिलकोत्सव होगा। पांच वर्ष के अंतराल पर राम बरात का आयोजन किया जाता है। इससे पहले सन् 2009 में निकाली गई थी। इसके बाद विहिप रामबरात का आयोजन इस साल कर रही है। आयोजक मंडल इसे सफल बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा। बरातियों का जत्था 24 नवंबर को नेपाल के जनकपुर पहुंचेगा।

दशरथ बनेंगे सुरेश दास- 27 नवंबर को जनकपुर के जानकी मंदिर में होने वाले श्रीराम विवाह में दशरथ की भूमिका अयोध्या स्थित दिगंबर अखाड़े के महंत सुरेश दास निभाएंगे, जबकि ऋषिकेश के हनुमान मंदिर के महंत डॉ. रामेश्वर दास गुरु वशिष्ठ की भूमिका में होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.