Ram Mantra: रोजाना करें राम जी के इन मंत्रों का जाप, हर समस्या का मिलेगा समाधान
Ram Ji Mantra भगवान विष्णु का ही अवतार मानें जाने वाले श्री रामचंद्र अपने उत्तम चरित्र के लिए भी जाने जाते हैं। इसलिए इन्हें मर्यादापुरुषोत्तम भी कहा जाता है। ऐसे में यदि किसी व्यक्ति पर भगवान राम की कृपा होती है तो वह जीवन के कई कष्टों से छुटकारा पा सकता है। आइए जानते हैं भगवान राम की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ मंत्र।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shri Ram Mantra: वाल्मीकि द्वारा रामायण और तुलसीदास द्वारा लिखी गई रामचरितमानस में भगवान श्री राम की महिमा का वर्णन किया है। कहावत के अनुसार, कई बार कहा जाता है कि 'राम से बड़ा राम का नाम', क्योंकि ऐसा माना जाता है कि प्रभु श्री राम का नाम लेते ही जीवन के सभी संकट हमेशा के लिए दूर हो जाते हैं।
सर्वार्थसिद्धि श्री राम ध्यान मंत्र -
ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम,
लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम !
श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः !
रोजाना इस मंत्र के जाप से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
समस्या से मुक्ति के लिए -
लोकाभिरामं रणरंगधीरं राजीवनेत्रं रघुवंशनाथम्।
कारुण्यरूपं करुणाकरं तं श्रीरामचन्द्रं शरणं प्रपद्ये॥
आपदामपहर्तारं दातारं सर्वसम्पदाम्।
लोकाभिरामं श्रीरामं भूयो भूयो नमाम्यहम्।।
भगवान राम के इस मंत्र का जाप रोजाना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही बड़ी-से-बड़ी समस्या टल जाती है। साथ ही सभी प्रकार के दुखों का अंत होता है।
यह भी पढ़ें - Ganesh Ji Aarti: बुधवार को पूजा के समय जरूर करें ये आरती, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति
सुख-शांति के लिए मंत्र -
हे रामा पुरुषोत्तमा नरहरे नारायणा केशवा।
गोविन्दा गरुड़ध्वजा गुणनिधे दामोदरा माधवा॥
हे कृष्ण कमलापते यदुपते सीतापते श्रीपते।
बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्॥
मान्यताओं के अनुसार, रोजाना इस मंत्र का जाप करने से साधक को गृह क्लेश की अवस्था से मुक्ति मिलती है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
यह भी पढ़ें - Ram Mandir: महर्षि वाल्मीकी और तुलसीदास जी से जानिए, कैसी थी प्रभु श्री राम की अयोध्या
भगवान राम के सरल मंत्र
- || श्री राम जय राम जय जय राम ||
- || श्री रामचन्द्राय नमः ||
आप रोजाना भगवान राम के इन सरल मंत्रों का जाप कर सकते हैं। इसके जाप से आपके ऊपर भगवान राम की कृपा बनी रहेगी। इसके अलावा केवल राम नाम जपने से ही व्यक्ति को जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।