28 अगस्त को है रक्षाबंधन, भाई को राखी बांधने से पहले कर लें ये 1 काम, साल भर भरी रहेगी आपकी तिजोरी
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा, जो भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि आती है।
-1787652570456_m.webp)
रक्षाबंधन के दिन जरूर करें ये काम (Picture Credit: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर भाई और बहन को रक्षाबंधन के पर्व का बेसब्री से इंतजार रहता है। यह दिन भाई और बहन के प्यार का प्रतीक है। इस पर्व को हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त (Raksha Bandhan 2026 Date) को मनाया जाएगा।
यह पर्व मुख्य रूप से भाई-बहन के निस्वार्थ प्रेम, विश्वास और स्नेह को दर्शाता है। इस अवसर पर बहन अपने भाई को राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को जीवन भर हर मुश्किल परिस्थिति में सुरक्षा और सम्मान देने का वचन देता है।
इस दिन शास्त्रों में बताए गए उपाय करने से धन लाभ के योग बनते हैं और शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको एस्ट्रोपत्री के श्री चंद्रेश शर्मा जी के अनुसार आपको विशेष उपाय बताते हैं, जिनको करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
श्री चंद्रेश शर्मा बताते हैं कि रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक होने के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा पाने का भी अत्यंत शुभ अवसर माना जाता है। इस दिन किए गए कुछ आसान और अचूक उपाय जीवन से आर्थिक तंगी को दूर कर धन-धान्य के रास्ते खोलते हैं।
धन प्राप्ति और समृद्धि के अचूक उपाय
मां लक्ष्मी की पोटली का उपाय: रक्षाबंधन की पूजा के समय देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। पूजा की थाली में एक लाल कपड़े में अक्षत (साबुत चावल), एक चांदी का सिक्का और एक चुटकी हल्दी रखकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें। पूजन के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें। इससे तिजोरी हमेशा भरी रहती है।
प्रथम पूज्य गणेश जी को राखी: भाई को राखी बांधने से पहले एक लाल या पीली राखी भगवान गणेश को चढ़ाएं। गणेश जी को मोदक और दूर्वा अर्पित करें। इससे घर की सभी बाधाएं दूर होती हैं और धन लाभ का योग बनता है।
मुख्य द्वार पर दीपक: शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर सरसों के तेल का दीपक जलाएं और उसमें थोड़ी सी काली सरसों डाल दें। यह उपाय नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर धन आगमन के मार्ग प्रशस्त करता है।
यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 : 70 वर्ष बाद इस बार रक्षाबंधन पर कई शुभ योग-संयोग, राखी बांधना विशेष फलदायी
यह भी पढ़ें- शनि की साढ़ेसाती से भाई है परेशान? रक्षाबंधन के दिन करें ये काम, जीवन के सारे दुख होंगे दूर
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।