विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए करें ये 3 आसान उपाय, रिश्ते में बनी रहेगी मिठास

Published: Thu, 27 Aug 2026 03:04 PM (IST)

रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए तीन आसान ज्योतिषीय उपाय आजमाने की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं इनके बारे में। 

रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए अपनाएं ये खास उपाय (Picture Credit: AI Generated)

रक्षाबंधन पर भाई की लंबी उम्र और खुशहाली के लिए अपनाएं ये खास उपाय (Picture Credit: AI Generated)

HighLights

  1. राखी बांधते समय रक्षा मंत्र का जाप करें।

  2. भाई को पूर्व या उत्तर दिशा में बिठाकर राखी बांधें।

  3. राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते का खूबसूरत त्योहार इस साल 28 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी सलामती की दुआ करती है।

भाई उसके बदले में बहनों को उपहार देने के साथ उनकी सुरक्षा का वचन भी देते हैं। इस दिन को न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में बड़ी ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाई की सलामती के लिए उपवास भी करती हैं और उनसे अपनी सुरक्षा का वचन लेती हैं।

यही नहीं इस दिन अगर कुछ आसान ज्योतिष उपाय आजमाए जाएं तो जीवन में सदैव खुशहाली बनी रह सकती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिन्हें आजमाकर आप भाई की दीर्घायु का आशीर्वाद ले सकती हैं।

रक्षा मंत्र का जाप करें

यदि आप भाई को कलाई में राखी बांधते समय रक्षा मंत्र का जाप भी करें तो आपको इसके लाभ दिखाई दे सकते हैं। इस मंत्र के जाप से भाई को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। भाई की कलाई में राखी का धागा बांधते समय 'येन बद्धो बली राजा दानवेन्द्रो महाबलः, तेन त्वामभिबध्नामि रक्षे मा चल मा चल ' मंत्र का जाप करें। इससे समृद्धि का आशीर्वाद मिलेगा और आपका रिश्ता भी मजबूत बना रहेगा। इस मंत्र का अर्थ है कि यह पवित्र धागा मजबूती से आपकी रक्षा करे। अगर भाई-बहन के बीच मनमुटाव बढ़ने लगे हैं तो इससे आपसी दूरियां कम होने लगती हैं।

राखी बांधने की सही दिशा चुनें

रक्षाबंधन के दिन भाई किस तरफ बैठकर राखी बंधवाता है, यह बहुत मायने रखता है। अगर आप भाई को राखी बांधते समय उसका मुख पूर्व दिशा की ओर रखें तो इसके बहुत से लाभ होते हैं। भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके ही बैठकर राखी बंधवानी चाहिए।

ऐसा माना जाता है कि पूर्व दिशा सूर्योदय की दिशा है, इसलिए इसी तरफ मुंह करके राखी बंधवाने से भाई को अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली भी बनी रहती है। सही दिशा के चुनाव से भाइयों को दीर्घायु का आशीर्वाद मिलता है। रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी हमेशा दाहिने हाथ में बांधनी चाहिए इससे उनकी ऊर्जा संतुलित रहती है और अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है।

भाई की आरती करें

रक्षाबंधन में सबसे पहले आप भगवान को राखी बांधें और फिर उसके बाद भाई को राखी बांधें। इस दिन भाई को राखी बांधने के साथ उनकी आरती करना भी जरूरी माना जाता है।

आरती करने से उन्हें अच्छी सेहत का आशीर्वाद मिलता है और लंबी उम्र मिलती है। इस दिन आप सबसे पहले भाई के माथे पर कुमकुम या चंदन का तिलक लगाएं और अक्षत लगाएं। उसके बाद भाई की दाहिनी कला में राखी बांधें और फिर उसकी आरती उतारें। आरती उतारते समय आप कपूर जलाएं जिससे किसी भी बाधा को दूर किया जा सकता है।

अगर आप भी रक्षाबंधन के दिन यहां बताए उपायों की आजमाएंगी तो आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी और भाई को दीर्घायु का अशीर्वाद मिलेगा।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन 2026: राशि अनुसार भाई को दें ये शुभ उपहार, बढ़ेगा प्यार और मिलेगा तरक्की का आशीर्वाद

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर राखी टूट जाए तो घबराएं नहीं, जानें क्या कहते हैं नियम और कैसे करें इसका विसर्जन?

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।