Move to Jagran APP

Rajyog 2023: करीब 20 साल बाद एक-साथ बन रहें हैं यह चार राजयोग, इन राशियों पर रहेगी सूर्य और गुरु ग्रह की कृपा

Rajyog 2023 ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब सभी ग्रह गोचर करते हैं तो उस अवधि में कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। जिनका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ता है। जल्द ही चार अत्यंत शुभ राजयोग का निर्माण हो रहा है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraPublished: Sat, 25 Mar 2023 12:17 PM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2023 12:17 PM (IST)
Rajyog 2023: करीब 20 साल बाद एक-साथ बन रहें हैं यह चार राजयोग, इन राशियों पर रहेगी सूर्य और गुरु ग्रह की कृपा
Rajyog 2023: जल्द बनेंगे चार शुभ राजयोग, इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्मिक डेस्क | Rajyog 2023, Hans and Shash Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह जब एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं तो विभिन्‍न प्रकार के योग का निर्माण होता है। इन सभी योग का प्रभाव सभी राशियों, देश और दुनिया पर अलग-अलग रूप में दिखाई देता है। बता दें कि जल्द ही एक साथ चार राजयोग बन रहे हैं। यह अद्भुत संयोग करीब 20 साल के बाद बन रहा है। यह योग हैं- नीचभंग, शश, बुधादित्य और हंस राजयोग। इन चारों राजयोग के निर्माण का प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। किंतु 3 राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस अवधि में धन लाभ व उन्नति प्राप्त होगी। आइए जानते हैं, किन राशियों के लिए होंगे ये चार राजयोग सबसे भाग्यशाली?

loksabha election banner

कुंभ राशि

20 साल बाद 4 राजयोग के निर्माण से कुंभ राशि को लाभ मिल सकता है। इस दौरान आकस्मिक धन लाभ व वाणी का प्रभाव जातक के व्यक्तित्व पर सकारात्मक रूप से पड़ सकता है। कुंभ राशि के लग्न भाव में शश राजयोग, वहीं धन भाव में नीचभंग राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसलिए इसका प्रभाव आर्थिक व भौतिक जीवन दोनों पर पड़ेगा। साथ ही जीवन साथी के साथ संबंध अच्छे होंगे और साझेदारी से किया गया काम सफल होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए इन चार राजयोग का निर्माण बहुत ही शुभ माना जा रहा है। जातक की कुंडली में गजकेसरी, बुधादित्य और नीचभंग राजयोग बन रहा है। इस दौरान जातक को धन लाभ और चल या अचल संपत्ति की खरीदारी के योग बन रहे हैं। जो लोग विवाह के लिए योग्य साथी ढूंढ रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में सकारात्मक परिणाम दिखाई देगा। इस दौरान भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। साथ ही नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के अवसर खुलेंगे।

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए 20 साल बाद बन रहे चार राजयोग लाभदायक साबित होंगे। इसका निर्माण मेष राशि की कुंडली के दूसरे भाव में हो रहा है। जिससे आकस्मिक धन लाभ और इच्छापूर्ति का आशीर्वाद मिल सकता है। साथ ही आर्थिक क्षेत्र में भी सुधार होगा, इसकी संभावनाएं अधिक है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे और जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। इस दौरान जातक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है, विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.