विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रघुनाथ जी की मूर्ति वापस लाने पर प्रदेश पुलिस को 10 लाख ईनाम

By Preeti jhaEdited By:
Published: Tue, 01 Dec 2015 01:08 PM (IST)Updated: Tue, 01 Dec 2015 01:11 PM (IST)

कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में से भगवान रघुनाथ जी की चोरी हुई मूर्ति वापस लाने के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

शिमला । कुल्लू जिला मुख्यालय में स्थित ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर में से भगवान रघुनाथ जी की चोरी हुई मूर्ति वापस लाने के लिए प्रदेश पुलिस को 10 लाख रुपये का ईनाम दिया गया है। त्रेतायुग की इस दुलर्भ मूर्ति को पुलिस ने चोरी होने के 45 दिन बाद वसंत पंचमी से एक दिन पूर्व बरामद किया था। इस मूर्ति के मिलने से पूरे प्रदेश में जश्न का माहौल था। इस संबंध में गृह विभाग ने प्रदेश पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखकर 10 लाख रुपये के ईनाम से अवगत करवाया है।

गृह विभाग ने ‘नॉन प्लॉन’ के तहत ये 10 लाख रुपये जारी किए हैं। रघुनाथ मंदिर कुल्लू से आठ दिसंबर 2014 को भगवान रघुनाथ जी, हनुमान जी, भगवान नरसिंह की मूर्ति सहित अन्य सामान चुरा लिया गया था। इस संबंध में पुलिस ने चोरी के आरोपी नेपाली नर प्रसाद जैशी को नेपाल से हिरासत में लेकर बजौरा से मूर्तियों को बरामद किया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) संजय कुंडू ने बताया कि रघुनाथ मंदिर चोरी के मामले को सुलझाने व ऐतिहासिक मूर्तियों को वापस लाने के लिए प्रदेश सरकार ने प्रदेश पुलिस को 10 लाख रुपये का ईनाम दिया है। इस संबंध में गृह विभाग से पत्र मिल गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।