यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Radha Ashtami 2024 Wishes: अपनों को भेजें राधा अष्टमी की शुभ संदेश, खुशियों से भर जाएगी झोली
हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा अष्टमी का पर्व मनाया ...और पढ़ें

HighLights
- बुधवार, 11 सितंबर को मनाई जाएगी राधा अष्टमी।
- इस दिन विशेष रूप से की जाती है राधा रानी की पूजा।
- राधा-कृष्ण की पूजा से हर मनोकामना होती है पूरी।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। भगवान श्रीकृष्ण के नाम से पहले राधा जी की नाम लिया जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि केवल राधा नाम जपने से ही भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न हो जाते हैं। ऐसे में आप राधा अष्टमी (Radha Ashtami 2024 Greeting) के शुभ अवसर पर अपने प्रियजनों, मित्रों और परिवारजनों को राधा अष्टमी की शुभकामना संदेश भेजकर उनके लिए यह पर्व और भी खास बना सकते हैं।
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं (Happy Radha Ashtami 2024 Messages)
किसी की सूरत बदल गई किसी की नियत बदल गई,
जब से तूने पकड़ा मेरा हाथ, राधे रानी मेरी तो किस्मत ही बदल गई,
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
बैकुंठ में भी न मिले जो वो सुख,
कान्हा तेरे वृंदावन धाम में है,
कितनी भी बड़ी विपदा हो चाहे,
समाधान तो बस श्री राधे के नाम में है।
राधा अष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाएं

राधा कृष्ण का मिलन तो बस एक बहाना था,
दुनियां को प्यार का सही अर्थ जो समझाना था
राधा अष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं
राधा मुरली-तान सुनावें,छीनि लियो मुरली कान्हा से.
कान्हा मंद-मंद मुस्कावें,राधा ने धुन,प्रेम की छेड़ी।
कृष्ण को तान पे,नाच नचावें.जय श्री राधे कृष्णा
राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें - Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर करें इन चीजों का दान, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम
राधा की चाहत है कृष्णा
उसके दिल की विरासत है कृष्णा
चाहे कितना भी रास रचा ले कृष्णा
दुनिया तो फिर भी यही कहती है
राधा अष्टमी की आपको बहुत बधाई

एक तरफ सांवले कृष्ण, दूसरी तरफ राधिका गोरी
जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चांद-चकोरी
राधा अष्टमी की शुभकामनाएं
हर पल, हर दिन कहता है कान्हा का मन
तू कर ले पल-पल राधा का सुमिरन
राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
राधे राधे बोल, श्याम भागे चले आएंगे
एक बार आ गए तो कभी नहीं जायेंगे
राधा अष्टमी 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं
यह भी पढ़ें - Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर
राधा के हृदय में श्री कृष्ण
राधा की साँसों में श्री कृष्ण
राधा में ही हैं श्री कृष्ण
इसीलिए दुनिया कहती हैं
राधे-कृष्ण राधे-कृष्ण
