विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी से इन राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, आर्थिक तंगी होगी दूर

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Tue, 10 Sep 2024 04:32 PM (IST)

धार्मिक मत है कि जगत की देवी राधा रानी (Radha Ashtami 2024) के शरणागत रहने से साधक की हर मनोकामना ...और पढ़ें

Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर क्या दान करें ?
Radha Ashtami 2024: राधा अष्टमी पर क्या दान करें ?

HighLights

  1. यह पर्व भाद्रपद महीने में मनाया जाता है।
  2. इस दिन राधा रानी की विशेष पूजा की जाती है।
  3. मन के कारक चंद्र देव वृषभ राशि में उच्च के होते हैं।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में राधा अष्टमी पर्व का विशेष महत्व है। यह पर्व हर वर्ष भाद्रपद महीने में मनाया जाता है। सनातन शास्त्रों में निहित है कि भादप्रद माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर राधा रानी का अवतरण हुआ था। इस शुभ अवसर पर राधा रानी संग भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की जाती है। ज्योतिषियों की मानें तो राधा अष्टमी पर मन के कारक चंद्र देव राशि परिवर्तन करेंगे। इससे राशि चक्र की सभी राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इनमें 3 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशियों की बिगड़ी किस्मत संवर जाएगी। आइए जानते हैं-

यह भी पढ़ें: भाद्रपद माह में कब है राधा अष्टमी? नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

कर्क राशि

कर्क राशि के स्वामी मन के कारक चंद्र देव हैं। इस राशि पर चंद्र की विशेष कृपा बरसती है। इस राशि में देवगुरु बृहस्पति उच्च के होते हैं। अतः कर्क राशि के जातकों पर राधा रानी की भी कृपा बरसती है। उनकी कृपा से कर्क राशि के जातकों को जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। वर्तमान समय में गुरु एकादश भाव में विराजमान हैं। इस भाव में गुरु के रहने से कर्क राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। व्यापार में निवेश कर सकते हैं। स्वयं का बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। रोजगार से जुड़े लोगों को नौकरी मिल सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। इसके साथ ही सम्मान में वृद्धि होगी। राधा अष्टमी पर हरे रंग के वस्त्र का दान करें। इसके अलावा, हरी सब्जियों और मौसमी फलों का दान करें।

वृश्चिक राशि

राधा अष्टमी पर चंद्र देव के राशि परिवर्तन से वृश्चिक राशि के जातकों को लाभ होगा। इस राशि के जातकों को जीवन में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप में कार्य कर सकते हैं। बिजनेस में लाभ होगा। सभी प्रकार के बिगड़े काम बन जाएंगे। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। शुभ कार्यों में सफलता मिलेगी। कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। घर पर मेहमानों का आगमन होगा। मित्रों से आर्थिक मदद मिल सकती है। शुभ कार्य का श्रीगणेश कर सकते हैं। राधा अष्टमी पर मूंगफली, शहद, मसूर दाल आदि चीजों का दान करें।

कुंभ राशि

राधा अष्टमी तिथि पर चंद्र देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को भी लाभ मिलेगा। इस राशि के जातकों की आय में बढ़ोतरी होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। सम्मान में बढ़ोतरी होगी। मानसिक चिंता दूर होगी। रोजगार से जुड़े लोगों को जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। इसके लिए धैर्यवान रहें। चंद्र देव की कृपा से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ कार्यों में सिद्धि मिलेगी। राधा अष्टमी पर हरी सब्जियों और चमड़े के चप्पल और जूतों का दान करें।

यह भी पढ़ें: ये है देश का बेहद रहस्यमयी मंदिर, राधा और कृष्ण गांव आकर सुनते हैं ग्रामीणों की परेशानी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।