Move to Jagran APP

परमार्थ पौराणिक घाट पर करेंगे प्रिंस चा‌र्ल्स आरती

इंग्लैंड के प्रिंस चा‌र्ल्स की स्वर्गाश्रम यात्रा के मेजबान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज ने कहा कि प्रिंस चा‌र्ल्स की यह यात्रा भारत और इंग्लैंड के बीच आध्यात्मिक रिश्तों को नई दिशा देगी। छह नवंबर को इंग्लैंड के राजकुमार परमार्थ घाट पर आयोजित गंगा आरती में शिरकत करने आ रहे हैं। मुनि म

By Edited By: Published: Tue, 05 Nov 2013 03:37 PM (IST)Updated: Tue, 05 Nov 2013 03:50 PM (IST)

ऋषिकेश। इंग्लैंड के प्रिंस चा‌र्ल्स की स्वर्गाश्रम यात्रा के मेजबान परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि महाराज ने कहा कि प्रिंस चा‌र्ल्स की यह यात्रा भारत और इंग्लैंड के बीच आध्यात्मिक रिश्तों को नई दिशा देगी।

loksabha election banner

छह नवंबर को इंग्लैंड के राजकुमार परमार्थ घाट पर आयोजित गंगा आरती में शिरकत करने आ रहे हैं। मुनि महाराज ने बताया कि अपनी इंग्लैंड यात्र के दौरान उनकी राजकुमार प्रिंस चा‌र्ल्स से मुलाकात हुई थी और उन्होंने राजकुमार को स्वर्गाश्रम आने का आमंत्रण दिया था जो उन्होंने स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रिंस चा‌र्ल्स की स्वर्गाश्रम यात्रा पूरी तरह से आध्यात्मिक यात्रा है। वह यहां गंगा के सानिध्य में कुछ घंटे बिताना चाहते हैं। विशेष रूप से इंग्लैंड के राजकुमार मां गंगा की आरती में शामिल होने आ रहे हैं।

स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि राजकुमार के यहां आने से पूरे विश्व में उत्तराखंड को लेकर सकारात्मक संदेश जाएगा। मुनि महाराज ने बताया कि लंदन की थेम्स नदी के किनारे प्रिंस चा‌र्ल्स का महल स्थित है। वहां भी वह प्रकृति के नजदीक हैं।

स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ घाट को शाही मेहमान के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है। उनके लिए भगवान शिव की मूर्ति से जुड़े घाट की बजाय परमार्थ के पौराणिक घाट में ही गंगा आरती की व्यवस्था की गई है। परमार्थ के परमाध्यक्ष मुनि महाराज ने कहा कि मां गंगा के किनारे घाट पर कार्यक्त्रम रखने का यही मंतव्य है कि प्रिंस चा‌र्ल्स जितने भी समय यहां रहें मां गंगा व यहां की नैसर्गिक प्रकृति का वह साक्षात करते रहें। प्रिंस चा‌र्ल्स के लिए कुछ ऐसे कार्यक्त्रम तैयार किए गए हैं जो उनके लिए यादगार बनेंगे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.