Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pradosh Vrat 2025: प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार भगवान शिव का ऐसे करें अभिषेक, जीवन में बनी रहेगी सुख-शांति

    Updated: Sat, 19 Apr 2025 03:23 PM (IST)

    प्रदोष व्रत बहुत शुभ माना जाता है। यह भगवान शिव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भोलेनाथ की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) 25 अप्रैल को रखा जाएगा। वहीं इस दिन भगवान शिव का अभिषेक करना बहुत मंगलकारी माना जाता है।

    Hero Image
    Pradosh Vrat 2025: इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। प्रदोष व्रत भगवान शिव की पूजा करने के लिए सबसे शुभ दिनों में से एक माना जाता है। इस पवित्र दिन भक्त उपवास रखते हैं और भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करते हैं। शुक्रवार को पड़ने वाले प्रदोष व्रत को शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2025) 25 अप्रैल को रखा जाएगा। कहा जाता है कि इस दिन कठिन व्रत का पालन करने से सभी मनोकामनाओं की पूर्ति होती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वहीं, इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक करना भी परम फलदायी माना जाता है, तो आइए यहां पर जानते हैं कि भोलेनाथ का राशि अनुसार किन चीजों से अभिषेक करना चाहिए?

    इन चीजों से करें भोलेनाथ का अभिषेक (In Chijon Se Karen Shiv ji Ka Abhishek)

    • मेष राशि: मेष राशि के लोगों को शिव जी का गुड़ मिश्रित जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातक को प्रदोष व्रत पर शंकर भगवान का दही से अभिषेक करना चाहिए।
    • मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों को इस शुभ अवसर पर महादेव का पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए।
    • सिंह राशि: सिंह राशि वालों को इस तिथि पर भगवान शंकर का गन्ने के रस से अभिषेक करना चाहिए।
    • कन्या राशि: कन्या राशि के लोगों को इस मौके पर देवों के देव महादेव का गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • तुला राशि: तुला राशि के लोगों को भगवान शंकर का शुद्ध जल से अभिषेक करना चाहिए।
    • वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों को इस अवसर पर महादेव का शहद से अभिषेक करना चाहिए।
    • धनु राशि: धनु राशि के लोगों को इस दिन भोलेनाथ का कच्चे दूध से अभिषेक करना चाहिए।
    • मकर राशि: मकर राशि के लोगों को इस तिथि पर भगवान शिव का सरसों के तेल से अभिषेक करना चाहिए।
    • कुंभ राशि: कुंभ राशि के जातकों को इस दिन शिव जी का जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करना चाहिए।
    • मीन राशि: मीन राशि वालों को इस दिन भगवान शंकर का दूध से अभिषेक करना चाहिए।

    यह भी पढ़ें: Vaishakh Shukra Pradosh Vrat 2025: कब है शुक्र प्रदोष व्रत? जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

    अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।