यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pitru Paksha 2022: पितृपक्ष आज से आरंभ, भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, वरना पितर हो जाएंगे नाराज
Pitru Paksha 2022 पितृपक्ष के दौरान कुछ नियमों का जरूर पालन करना चाहिए। क्योंकि इन दिनों में व्यक्ति अपने पूर्वजों ...और पढ़ें

नई दिल्ली, Pitru Paksha 2022: भाद्रपद पूर्णिमा के साथ आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है जो आश्विन मास की अमावस्या तिथि तक चलेंगे। इस दौरान पितरों का श्राद्ध और तर्पण विधि विधान से किए जाते हैं। इसके साथ ही इन दिनों में सात्विक भोजन करना चाहिए। माना जाता है कि पितृपक्ष के दौरान शुद्धता के साथ खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि जरा सी गलती करने पर पितर नाराज हो जाते हैं। जानिए पितरों को प्रसन्न रखने के लिए पितृपक्ष के दौरान किन चीजों का न करें सेवन।
पितृपक्ष के दौरान न करें इन चीजों का सेवन
गाजर, मूली का सेवन
मान्यता है कि पितृपक्ष के दौरान गाजर, मूली आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। इनका संबंध राहु से होता है। इसके साथ ही इनकी गिनती अशुद्ध सब्जियों में होती है।
पके चावल का सेवन
पितृपक्ष के दौरान पके हुए चावल का इस्तेमाल नहीं करना चहिए। क्योंकि इन्हीं चावलों से पितरों का श्राद्ध किया जाता है इसलिए कच्चे चावल का इस्तेमाल किया जा सकता है।
Pitru Paksha: हर काम में आ रही है रुकावट, तो हो सकता है पितृदोष, जानिए लक्षण और मुक्ति के उपाय
मसूर की दाल
मसूर की दाल का सेवन भी पितृपक्ष के दौरान नहीं करना .चाहिए। क्योंकि इसका संबंध मंगल ग्रह से है, जो क्रोध का कारक माना जाता है। इसलिए इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
इन सब्जियों का सेवन
पितृपक्ष के दौरान अरबी, आलू, कंद आदि का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इन पितरों को अर्पित नहीं किया जाता है।
लहसुन-प्याज का सेवन
लहसुन और प्याज को तामसिक भोजन के रूप में जानते हैं। इसलिए पितृपक्ष के दौरान इन दोनों का सेवन बिल्कुल भी न करें।
चने का सेवन
पितृ पक्ष के दौरान चना और इससे बनी चीजों जैसे कि बेसन, चने की दाल, मिठाई आदि का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये चीजों पितरों को अर्पित नहीं की जाती है।
डिसक्लेमर
इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
