यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Pisces Yearly Horoscope 2023: मीन राशि के लिए आने वाला साल रहेगा ज्ञान अर्जित करने वाला, पढ़ें वार्षिक राशिफल
Pisces Yearly Horoscope 2023 राशिफल को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। वार्षिक राशिफल में नए साल के संदर्भ में ...और पढ़ें

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Pisces Yearly Horoscope 2023, मीन वार्षिक राशिफल (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): ज्योतिष शास्त्र में राशिफल का विशेष महत्व है। इनका आकलन ग्रह नक्षत्रों के चाल से किया जाता है। अब जब नववर्ष 2023 शुरू होने वाला है, लोगों के मन में नए साल को लेकर कई प्रश्न उत्पन्न हो रहे हैं। इन प्रश्नों का समाधान इंदौर के पंडित हर्षित शर्मा "मोहन" द्वारा वार्षिक राशिफल में विस्तार से बताया गया है। जिसमें धन, स्वास्थ्य और विद्या इत्यादि सभी क्षेत्रों के विषय में बताया गया है। आइए जानते हैं मीन राशि के लिए वार्षिक राशिफल 2023।
मीन वार्षिक राशिफल 2023 (Pisces Yearly Horoscope 2023 in Hindi)
मीन राशि वालों के लिए यह वर्ष ज्ञान अर्जित करने वाला रहेगा। वर्ष के शुरुआत में बृहस्पति ग्रह लग्न में गोचर करने के कारण जातक को पद प्रतिष्ठा, मान-सम्मान, आध्यात्मिक सुख प्रदान करेंगे। जनवरी माह से अप्रैल माह तक विद्यार्थियों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा और सर्वोत्तम प्रदर्शन के योग हैं। फरवरी माह में मंगल ग्रह के तृतीय भाव में गोचर करने के कारण जातक अपने क्षेत्र में सर्वोत्तम प्रदर्शन करेंगे। साथ ही पराक्रम में भी वृद्धि होगी। अप्रैल से जून माह के दौरान माता से धन लाभ होने के योग हैं। जातक माता के साथ धार्मिक स्थलों पर घूमने जा सकते हैं। जो जातक प्राइवेट सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं, वर्ष के मध्य में उन्हें पदोन्नति और अच्छी नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाना चाहते हैं, उन्हें सफलता मिलने के योग है। अगस्त से सितंबर माह में सूर्य और मंगल गृह की युति के कारण जातक के मान सम्मान में वृद्धि होगी साथ ही सेहत को लेकर जागरूक रहेंगे।
दी जाती है यह सलाह (Pisces Yearly Horoscope 2023 Upay)
वर्ष के अंत में मंगल ग्रह के भाग्य स्थान में आने के कारण जो जातक खुद का व्यापार करना चाहते हैं, उन्हे सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से भावनात्मक संबंध रहेंगे छोटी-मोटी कहासुनी के बाद संबंध और प्रगाढ़ होंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। मीन राशि वालों को मंगलवार के दिन लाल मसूर की दाल का दान करना चाहिए। गुरुवार के दिन शिक्षा का दान करना चाहिए। रत्न सुझाव पीला पुखराज रत्न गुरुवार के दिन सीधे हाथ की तर्जनी उंगली में धारण करना चाहिए।
डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।
