विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parama Ekadashi 2023 Upay: दुर्लभ सिद्धियों की दाता है परमा एकादशी, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

By Suman SainiEdited By: Suman Saini
Published: Fri, 11 Aug 2023 10:19 AM (IST)

Parama Ekadashi 2023 सनातन धर्म में एकादशी तिथि भगवान विष्णु जी को समर्पित है। अधिकमास या पुरुषोत्तम मास के कृष्ण ...और पढ़ें

parama ekadashi 2023 upay in hindi परमा एकादशी के उपाय।
parama ekadashi 2023 upay in hindi परमा एकादशी के उपाय।

HighLights

  1. भगवान विष्णु को समर्पित है एकादशी तिथि
  2. 12 अगस्त 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा परमा एकादशी व्रत
  3. परमा एकादशी के दिन, धन लाभ के लिए करें ये उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Parama Ekadashi 2023 Upay: हिन्दू पंचांग के अनुसार, अधिकमास की दूसरी एकादशी अर्थात परमा एकादशी का व्रत 12 अगस्त 2023, शनिवार को रखा जाएगा। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह एकादशी दुर्लभ सिद्धियों की दाता है। इस व्रत को करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

परमा एकादशी का शुभ मुहूर्त

एकादशी तिथि 11 अगस्त, 2023 सुबह 05 बजकर 06 मिनट पर प्रारंभ होगी और 12 अगस्त 2023 सुबह 06 बजकर 31 मिनट पर समाप्त होगी। साथ ही इस व्रत के पारण का समय 13 अगस्त सुबह 05 बजकर 49 से 08 बजकर 19 मिनट तक रहेगा।

परमा एकादशी का महत्व

परमा एकादशी का व्रत 5 दिनों तक करने का विधान है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब इस व्रत को कुबेर जी ने किया था तो भगवान शंकर ने प्रसन्न होकर उन्हें धन का अध्यक्ष बना दिया था। अन्य मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से सत्यवादी राजा हरिश्चन्द्र को पुत्र, स्त्री और राज्य की प्राप्ति हुई थी। इस व्रत के दौरान पांच दिन तक स्वर्ण दान, विद्या दान, अन्न दान, भूमि दान और गौ दान करना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

करें तुलसी के ये उपाय

परमा एकादशी अधिकामस की आखिरी एकादशी होती है। इस एकादशी पर तुलसी का प्रयोग करना बहुत ही शुभ माना जाता है। साथ ही तुलसी भगवान विष्णु की भी प्रिय मानी गई है, इसलिए इस तिथि पर तुलसी माता का पूजन अवश्य करना चाहिए। इस दिन भोग में तुलसी दल का उपयोग करने से आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि इस दिन तुलसी में जल अर्पित नहीं करना चाहिए। 

इस मंत्र का करें जाप

परमा एकादशी तिथि पर व्रत करें और भगवान विष्णु की विधिविधान पूर्वक पूजा करें। साथ ही भगवान विष्णु के ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप जरूर करें। इसका जाप करने से साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

विष्णु जी को ये चीजें करें अर्पित

पीला रंग भगवान विष्णु का प्रिय रंग माना गया है। इसलिए परमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पीले फूल, हल्दी, पीला चंदन, बेसन के लड्डू, केला अर्पित करना चाहिए। इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा। जिसके कारण धन लाभ होगा योग बनेंगे।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'