विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Papmochani Ekadashi 2026: भारी कर्ज और दुखों से चाहिए छुटकारा? बस कर लें तुलसी से जुड़े ये उपाय

Published: Fri, 13 Mar 2026 09:24 AM (GMT+05:30)

इस साल 15 मार्च दिन रविवार को पापमोचनी एकादशी (Papmochani Ekadashi 2026) का उपवास रखा जाएगा।

Papmochani Ekadashi 2026: एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

Papmochani Ekadashi 2026: एकादशी के उपाय। (Ai Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Papmochani Ekadashi 2026: हिन्दू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व है, लेकिन चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पापमोचनी एकादशी बहुत ही फलदायी मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने से जाने-अनजाने में हुए बड़े से बड़े पाप भी कट जाते हैं। अगर आप लंबे समय से भारी कर्ज, आर्थिक तंगी या मानसिक दुखों से परेशान हैं, तो पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु की प्रिय तुलसी से जुड़े कुछ उपाय करें ले, जो इस प्रकार हैं -

Papmochani Ekadashi 2026 puja vidhi 1

Ai Generated Image

पापमोचनी एकादशी पर करें ये खास उपाय (Papmochani Ekadashi 2026 Remedies)

तुलसी की जड़ की मिट्टी का तिलक

एकादशी की सुबह स्नान के बाद तुलसी के पौधे को प्रणाम करें। उसकी जड़ की थोड़ी सी गीली मिट्टी लेकर अपने माथे पर तिलक लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति की बुद्धि शुद्ध होती है। साथ ही कर्ज से छुटकारा मिलता है।

शाम को घी का दीपक और परिक्रमा

सूर्यास्त के बाद तुलसी के पास गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। दीपक में एक चुटकी हल्दी डाल दें। इसके बाद 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जप करते हुए तुलसी की 11 या 21 बार परिक्रमा करें। इस उपाय को करने से घर की दरिद्रता दूर होती है।

तुलसी पूजन

भगवान विष्णु को तुलसी के पत्ते चढ़ाएं। ध्यान रहे, एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए, इसलिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • एकादशी के दिन तुलसी माता भी भगवान विष्णु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं, इसलिए इस दिन तुलसी में जल अर्पित करने से बचें।
  • इस दिन घर में लहसुन-प्याज का प्रयोग न करें और न ही किसी की बुराई करें।
  • कर्ज से छुटकारा पाने के लिए इस दिन किसी जरूरतमंद को पीले फल या अनाज का दान करें।
  • इस दिन सभी तरह के तामसिक चीजों से दूर रहें।

यह भी पढ़ें- कामदा एकादशी 2026: हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी पर महासंयोग, इस एक व्रत से पूरी होगी हर अधूरी मुराद

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।