Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? यहां जानें पूरा अपडेट

    Updated: Sun, 16 Mar 2025 10:25 AM (IST)

    पापमोचनी एकादशी का व्रत बहुत ही खास माना जाता है। एकादशी प्रत्येक माह कृष्ण और शुक्ल पक्ष में मनाई जाती है। इस बार यह व्रत 25 मार्च को रखा जाएगा। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से सभी दुखों का अंत होता है तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ जरूरी (Papmochani Ekadashi 2025) बातों को जानते हैं।

    Hero Image
    Papmochani Ekadashi 2025: पापमोचनी एकादशी व्रत नियम।

    धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पापमोचनी एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने में एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस साल यह 25 मार्च को पड़ रहा है। ऐसा माना जाता है कि जो साधक इस व्रत को रखते हैं, उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही पापों से मुक्ति मिलती है। भगवान विष्णु को एकादशी का व्रत बहुत ज्यादा प्रिय है, तो चलिए पापमोचनी एकादशी को सफल बनाने के लिए उसमें क्या खाएं और क्या नहीं उसके बारे (Papmochani Ekadashi 2025 Fast Rules) में जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पापमोचनी एकादशी में क्या खाना चाहिए? (Papmochani Ekadashi 2025 Vrat Me Kya Khana Chahiye)

    पापमोचनी एकादशी पर जो साधक उपवास रख रहे हैं, वे दूध, दही, फल, शरबत, साबुदाना, बादाम, नारियल, शकरकंद, आलू, मिर्च सेंधा नमक, राजगीर का आटा आदि चीजों का सेवन कर सकते हैं। वहीं, व्रती इस बात का ध्यान जरूर रख दें कि नारायण की पूजा के बाद ही कुछ खाएं। साथ ही प्रसाद बनाते समय पवित्रता का विशेष ध्यान दें, जिससे व्रत सफलता के साथ पूरा हो सके।

    पापमोचनी एकादशी में क्या नहीं खाना चाहिए? (Foods To Avoid On Papmochani Ekadashi 2025)

    अगर आप पापमोचनी एकादशी पर व्रत कर रहे हैं, तो अपने खाने का पूरा ध्यान दें, क्योंकि यह व्रत को सफल और असफल बनाने में मुख्य भूमिका निभाता है। बता दें, व्रती को एकादशी व्रत के दिन भोजन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस तिथि पर तामसिक भोजन जैस- मांस-मदिरा प्याज, लहसुन, मसाले, तेल आदि से भी परहेज करना चाहिए।

    इसके साथ ही इस व्रत (Significance Of Papmochani Ekadashi 2025) पर चावल और नमक का सेवन करने से भी बचना चाहिए। ऐसे में अगर आप इस व्रत का पालन कर रहे हैं, तो इन सभी बातों का जरूर ध्यान रखें।

    प्रसाद अर्पित करने का मंत्र (Papmochani Ekadashi 2025 Bhog Mantra)

    पापमोचनी एकादशी पर श्री हरि विष्णु को भोग चढ़ाते समय इस मंत्र ''त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।'' का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भोग स्वीकार हो जाता है। इसके साथ ही जीवन में सुख और शांति आती है।

    यह भी पढ़ें: Holi Bhai Dooj 2025: क्यों मनाते हैं होली भाई दूज? जानिए इसके पीछे की कथा और तिलक मुहूर्त

    अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।