Aaj Ka Panchang: पढ़ें 28 अक्टूबर 2020 का पंचांग, बुध प्रदोष व्रत आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Panchang 28 October 2020 आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि बुधवार दिन तथा 28 अक्टूबर की तारीख है। आज दोपहर लगभग 01 बजे से त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ हो रहा है और इसमें प्रदोष काल मिल रहा है ऐसे में प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा।
Panchang 28 October 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि, बुधवार दिन तथा 28 अक्टूबर की तारीख है। आज दोपहर लगभग 01 बजे से त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ हो रहा है और इसमें प्रदोष काल मिल रहा है, ऐसे में प्रदोष व्रत आज रखा जाएगा। प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। आज के दिन उत्तर दिशाशूल तथा पंचक लगा हुआ है। आज बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करना उत्तम रहता है। साथ ही बुध दोष को दूर करने के लिए उपाय भी कर सकते हैं। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, द्वादशी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: प्रदोष।
विशेष: पंचक।
सावधानी: आज से कार्तिक पूर्णिमा तक द्विदल अन्न का त्याग।
विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की द्वादशी 12 घंटे 55 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी पूर्वभाद्रपद नक्षत्र 09 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तरभाद्रपद नक्षत्र व्याघात योग 25 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग मीन में चंद्रमा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: आज कोई ऐसा समय नहीं है।
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 56 मिनट से दोपहर 02 बजकर 41 मिनट तक।
सूर्योदय और सूर्यास्त
आज द्वादशी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 30 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 39 मिनट पर होना है।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
आज का चंद्रोदय शाम को 04 बजकर 13 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त अगले दिन तड़के 04 बजकर 20 मिनट पर होगा।
आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी है। आज बुधवार के दिन हरा चारा दान करना, हरा कपड़ा, हरी मूंग का दान करना अच्छा होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।