Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 26 अक्टूबर 2020 का पंचांग, दुर्गा विसर्जन आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 26 Oct 2020 03:27 PM (IST)

    Panchang 26 October 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 26 अक्टूबर दिन सोमवार है। आज शारदीय नवरात्रि की दशमी है। आज मां दुर्गा का विसर्जन होगा।

    पढ़ें 26 अक्टूबर 2020 का पंचांग, दुर्गा विसर्जन आज

    Panchang 26 October 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। आज 26 अक्टूबर दिन सोमवार है। आज शारदीय नवरात्रि की दशमी है। आज मां दुर्गा का विसर्जन होगा। आज मां दुर्गा को सहर्ष विदा किया जाएगा और उनसे फिर अगले वर्ष आने का अनुरोध किया जाएगा ताकि वे हमारे जीवन में खुशहाली लेकर आएं। आज पंचक लग रहा है और भद्रा भी लग रही है। राहुकाल सुबह 9 बजे तक है। दशमी तिथि 09 बजे तक है, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

    विशेष: पंचक।

    आज की भद्रा: रात्रि के 09:53 बजे से प्रारंभ, 27 अक्टूबर प्रात: 10:45 बजे पर समाप्त।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की दशमी 09 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् एकादशी शतभिषा नक्षत्र 30 घंटे 05 मिनट तक, वृद्धि योग 24 घंटे 39 मिनट तक, तत्पश्चात् धु्रव योग कुंभ में चंद्रमा।

    आज का शुभ समय

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

    रवि योग: आज पूरे दिन है।

    अमृत काल: देर रात 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक।

    सूर्योदय और सूर्यास्त 

    आज दशमी के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 29 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 41 मिनट पर होना है।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज का चंद्रोदय दोपहर में 03 बजकर 11 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त देर रात 02 बजकर 34 मिनट पर होगा। 

    आज शुद्ध आश्विन मास के शुक्ल पक्ष दशमी है। आज दुर्गा विसर्जन है। सोमवार का दिन होने के कारण आज आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। उनके मंत्रों का जाप आपके लिए मंगलकारी हो सकता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।