Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 मई 2021 का पंचांग, मोहिनी एकादशी और शनि वक्री आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 मई 2021 और दिन रविवार है। आज मोहिनी एकादशी है। आज के दिन शनि देव भी वक्री हो रहे हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 23 May 2021 07:19 AM (IST)Updated: Sun, 23 May 2021 11:58 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 मई 2021 का पंचांग, मोहिनी एकादशी और शनि वक्री आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 मई 2021 का पंचांग, मोहिनी एकादशी और शनि वक्री आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है। आज 23 मई 2021 और दिन रविवार है। आज मोहिनी एकादशी है। आज के दिन व्रत रखते हुए भगवान विष्णु की आराधना की जाती है और मोहिनी एकादशी व्रत का श्रवण किया जाता है। आज के दिन शनि देव भी वक्री हो रहे हैं, जिसका राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। आज के दिन द्विपुष्कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, वैशाख मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज की भद्रा: प्रात: 06:44 बजे तक।

विशेष: द्वादश तिथि क्षय, शनि वक्री।

आज का पर्व एवं त्योहार: मोहिनी एकादशी।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु वैशाख मास शुक्ल पक्ष की एकादशी 06 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वादशी हस्त नक्षत्र 12 घंटे 12 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र सिद्धि योग 14 घंटे 57 मिनट तक, तत्पश्चात् व्यतिपात योग कन्या में चंद्रमा 23 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 02 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 07 बजकर 09 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 03 बजकर 58 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय कल 24 मई को प्रात: 04 बजकर 08 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 09 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 47 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 09 मिनट तक। फिर 24 मई को प्रात: 04 बजकर 04 मिनट से प्रात: 05 बजकर 30 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 12 मिनट तक।

आज वैशाख शुक्ल एकादशी है। आज रविवार के आपको सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए और उनको जल अर्पित करना चाहिए। उनके मंत्रों का जाप करना भी अत्यंत मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.