Aaj Ka Panchang: पढ़ें 23 July 2020 का पंचांग, आज है हरियाली तीज व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Panchang 23 July 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। आज हरियाली तीज है।
Panchang 23 July 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और दिन गुरुवार है। आज हरियाली तीज है। आज के दिन विवाहित महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा और लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती तथा भगवान शिव की आराधना करती हैं। इन दोनों के साथ गणेश जी की भी पूजा होती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।
आज का दिशाशूल: दक्षिण।
आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।
आज का पर्व एवं त्योहार: सुकृत तृतीया, हरियाली तीज।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष तृतीया 17 घंटे 04 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी, मघा नक्षत्र 17 घंटे 44 मिनट तक तत्पश्चात पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र, व्यतीपात योग 12 घंटे 02 मिनट तक तत्पश्चात वरियान योग, सिंह में चंद्रमा।
सूर्योदय और सूर्यास्त
हरियाली तीज के दिन सूर्योदय सुबह 05 बजकर 38 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 17 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
23 जुलाई को चंद्रोदय सुबह 08 बजकर 04 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त उस रात को 09 बजकर 34 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।
रवि योग: शाम को 05 बजकर 44 मिनट से अगले दिन 24 जुलाई को सुबह 05 बजकर 38 मिनट तक।
अमृत काल: दोपहर में 03 बजकर 29 मिनट से शाम को 04 बजकर 59 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।
आज श्रावण मास का 18वां दिन है। आज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज आपको माता पार्वती के साथ भगवान शिव और गणेश जी की भी पूजा करनी चाहिए। हरियाली तीज के दिन महिलाएं 16 श्रृंगार करके शाम के समय हरियाली तीज की कथा सुनती हैं। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।