Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2020 का पंचांग, गोपाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 22 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 22 नवंबर दिन रविवार है। आज भद्रा लगी हुई है तथा पंचक भी है। आज राहुकाल शाम के समय में है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 05:29 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 02:50 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2020 का पंचांग, गोपाष्टमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 नवंबर 2020 का पंचांग, गोपाष्टमी आज

 Panchang 22 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है। आज 22 नवंबर दिन रविवार है। आज भद्रा लगी हुई है तथा पंचक भी है। आज राहुकाल शाम के समय में है। आज गोपाष्टमी है। आज के दिन गो माता तथा उनके वंश की पूजा करने का विधान है। रविवार का दिन है तो आप आपको भगवान सूर्य देव की विशेष पूजा करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: रविवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, अष्टमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

विशेष: पंचक।

आज की भद्रा: प्रात: 10:15 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: गोपाष्टमी।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की अष्टमी 22 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् नवमी धनिष्ठा नक्षत्र 11 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिशा नक्षत्र व्याघात योग 29 घंटे 51 मिनट तक, तत्पश्चात् हर्षण योग कुंभ में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 49 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 25 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय दोपहर में 01 बजकर 12 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त देर रात को 22 बजकर 28 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक।

अमृत काल: 23 नवंबर को प्रात:काल 05 बजकर 18 मिनट से प्रात:काल 07 बजकर 02 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल अष्टमी है। आज रविवार के दिन आपको सूर्य देव के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इससे कुंडली में सूर्य की स्थिति बेहतर होती है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.