Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Sat, 22 Aug 2020 06:59 PM (IST)

    Panchang 22 August 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज गणेश चतुर्थी है।

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 22 अगस्त 2020 का पंचांग, आज है गणेश चतुर्थी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

    Panchang 22 August 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। आज गणेश चतुर्थी है। आज के दिन दोपहर में विघ्नहर्ता श्री गणेश जी का जन्म हुआ था, जिस वजह से हर वर्ष आज गणेशोत्सव मनाया जाता है। चतुर्थी से प्रारंभ हुआ गणेशोत्सव गणेश चतुर्दशी तक चलता है। उसके बाद गणपति बप्पा की विदाई की जाती है। गणेश चतुर्थी के दिन दोपहर के समय गणेश जी की पूजा करना उत्तम माना जाता है। इस समय पर आप गणेश प्रतिमा की स्थापना भी कर सकते हैं। चतुर्थी पर आराधना करने से गणेश जी प्रसन्न होते हैं और लोगों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं। आज के गणेश चतुर्थी के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: शनिवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि।

    आज का राहुकाल: प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक।

    आज का पर्व एवं त्योहार: गणेश चतुर्थी (श्री गणेश जन्मोत्सव)।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज की भद्रा: प्रात: 09:30 बजे से शाम 07:58 बजे तक।

    विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की चतुर्थी 19 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् पंचमी हस्त नक्षत्र 19 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा साध्य योग 10 घंटे 21 मिनट तक, तत्पश्चात् शुभ, कन्या में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    22 अगस्त को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 54 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 53 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आ​ज गणेश चतुर्थी पर चंद्रोदय सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त शाम को 09 बजकर 25 मिनट पर होगा।

    गणपति पूजा मुहूर्त

    आज आपको दिन में 11 बजकर 06 मिनट से दोपहर 01 बजकर 42 मिनट के मध्य गणपति की पूजा कर लेनी चाहिए। गणेश प्रतिमा का स्थापना भी इस मुहूर्त करना अच्छा है।

    आज का शुभ समय 

    अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

    अमृत काल: आज दोपहर 01 बजकर 46 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

    रवि योग: आज सुबह 05 बजकर 54 मिनट से शाम को 07 बजकर 11 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 25 मिनट तक।

    आज भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि है। आज शनिवार के दिन शनि देव और हनुमान जी की भी पूजा की जाती है। शनि के कष्टों से मुक्ति के लिए उपाय भी किए जाते हैं। आज चतुर्थी के दिन गणपति स्थापना किया जाता है, जिसका विसर्जन चतुर्दशी को होगा। आज कोई भी कार्य प्रारंभ करने के लिए अच्छा दिन है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।