Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 21 September 2020 आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 06:36 AM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 10:27 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें आज के मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 21 September 2020: आज 21 सितंबर दिन सोमवार है। हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग बन रहा है। मलमास चल रहा है, इसमें हरिहर की पूजा करना श्रेष्ठ माना जात है। हरिहर का अर्थ है: हरि अर्थात् भगवान विष्णु और हर का अर्थ है भगवान शिव। आज सोमवार का दिन है, ऐसे में आज भगवान शिव की आराधना आपके लिए कल्याणकारी रहेगी। साथ ही भगवान विष्णु की भी पूजा करें। इससे आपको हरिहर का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, अधिक आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 23 घंटे 43 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी विशाखा नक्षत्र 20 घंटे 49 मिनट तक, तत्पश्चात् अनुराधा नक्षत्र वैधृति योग 07 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् विषकुंभ योग तुला में चंद्रमा 15 घंटे 17 मिनट तक तत्पश्चात् वृश्चिक में।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 54 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक।

अमृत काल: रात में 09 बजकर 04 मिनट से देर रात 10 बजकर 34 मिनट तक।

रवि योग: सुबह 08 बजकर 19 मिनट से 22 सितंबर को सुबह 06 बजकर 15 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से दोपहर 03 बजकर 09 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

आज के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर हुआ है। सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 23 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज के दिन चंद्रोदय दिन में 11 बजे होगा। वहीं, चंद्र का अस्त रात 09 बजकर 41 मिनट पर होगा।

आज अधिक आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी है। आज सोमवार को भगवान शिव तथा भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए। मलमास के समय में इन दो देवताओं की पूजा की जाती है। मलमास के समय में खरीदारी की मनाही नहीं है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.