Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 July 2020 का पंचांग, मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 21 July 2020 आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 21 Jul 2020 06:58 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jul 2020 02:56 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 July 2020 का पंचांग, मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 21 July 2020 का पंचांग, मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 21 July 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। आज सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत है। आज के दिन सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना करती हैं। माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करती हैं और उनसे पति और संतान के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगती हैं। आज के पंचांग में दिशाशूल, राहुकाल, शुभ मुहूर्त के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा का राशिफल।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मंगला गौरी व्रत।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष प्रतिपदा 21 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात द्वितीया, पुष्य नक्षत्र 20 घंटे 30 मिनट तक तत्पश्चात आश्लेषा नक्षत्र, वज्र योग 17 घंटे 34 मिनट तक तत्पश्चात सिद्धि योग, कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

21 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 18 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय सुबह 05 बजकर 53 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त आज शाम को 08 बजकर 06 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 08 बजकर 30 मिनट से 22 जुलाई को सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: दोपहर 02 बजकर 20 मिनट से शाम को 03 बजकर 53 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

आज सावन माह का 16वां दिन है। आज के दिन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज मंगला गौरी का व्रत करने से पति और संतान का कल्याण होता है। सावन सोमवार व्रत के साथ मंगला गौरी व्रत करने से वैवाहिक दोष दूर होते हैं। जीवन खुशहाल होता है। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.