Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 July 2020 का पंचांग, आज है सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 20 July 2020 आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है। यह हरियाली अमावस्या के नाम से प्रसिद्ध है। सोमवार के कारण सोमवती अमावस्या और सावन का तीसरा सोमवार भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Mon, 20 Jul 2020 06:31 AM (IST)Updated: Mon, 20 Jul 2020 07:33 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 July 2020 का पंचांग, आज है सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 20 July 2020 का पंचांग, आज है सोमवती अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त, दिशाशूल एवं राहुकाल

Panchang 20 July 2020: हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और दिन सोमवार है। श्रावण अमावस्या को हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। आज सोमवती अमावस्या और सावन का तीसरा सोमवार भी है। सोमवती अमावस्या के दिन स्नान दान का काफी महत्व है। वहीं, सावन सोमवार का व्रत भी रहा जाता है। आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या का राशिफल।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: सोमवती अमावस्या, हरियाली अमावस्या, श्रावण सोमवार।

विक्रम संवत 2077, शके 1942, दक्षिणायन, उत्तर गोल, वर्षा ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष अमावस्या 23 घंटे 03 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा, पुनर्वसु नक्षत्र 21 घंटे 21 मिनट तक तत्पश्चात पुषय नक्षत्र, हर्षण योग 19 घंटे 52 मिनट तक तत्पश्चात वज्र योग, मिथुन में चंद्रमा 15 घंटे 29 मिनट तक तत्पश्चात कर्क में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

20 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 36 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 19 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रोदय नहीं है, जबकि चंद्र का अस्त आज शाम को 07 बजकर 15 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

सर्वार्थ सिद्धि योग: आज रात 09 बजकर 21 मिनट से अगले दिन 21 जुलाई को सुबह 05 बजकर 36 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12 बजकर 55 मिनट तक।

अमृत काल: शाम को 06 बजकर 59 मिनट से रात को 08 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 39 मिनट तक।

आज श्रावण मास का 15वां दिन है। आज के दिन अमावस्या तिथि और सोमवार दिन होने से सोमवती अमावस्या है। आज आप घर पर ही स्नान करके दान पुण्य कर्म कर सकते हैं। कोरोना महामारी के कारण नदी या किसी सरोवर में स्नान ​वर्जित है। आज सावन सोमवार का व्रत रखने वाले लोग भगवान शिव और उनके परिवार की पूजा अर्चना करेंगे। हरियाली अमावस्या के दिन शिव परिवार की पूजा के बाद आम, आंवला, पीपल, वटवृक्ष एवं नीम में से कोई एक पौधा लगाना चाहिए। आज के दिन आप कोई कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.