Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जून 2021 का पंचांग, महेश नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 19 जून 2021 और दिन शनिवार है। आज महेश नवमी है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 19 Jun 2021 06:44 AM (IST)Updated: Sat, 19 Jun 2021 06:59 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जून 2021 का पंचांग, महेश नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 जून 2021 का पंचांग, महेश नवमी आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

 Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है। आज 19 जून 2021 और दिन शनिवार है। आज महेश नवमी है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आज की तिथि को ही भगवान शिव की कृपा से माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए माहेश्वरी समाज के लिए महेश नवमी का विशेष महत्व होता है। आज पूरे दिन रवि योग बना हुआ है। आज शनिवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी तथा न्याय के देवता शनि देव की आराधना करनी चाहिए। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, ज्येष्ठ मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का पर्व एवं त्योहार: शुक्लादेवी का पूजन।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 उत्तरायन, उत्तरगोल, ग्रीष्म ऋतु ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की नवमी 18 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् दशमी हस्त नक्षत्र 20 घंटे 29 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र वरियान योग 24 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग कन्या में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 05 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 22 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 01 बजकर 29 मिनट पर होगा। चंद्र के अस्त का समय देर रात 01 बजकर 41 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

रवि योग: आज पूरे दिन बना हुआ है।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 42 मिनट से दोपहर 03 बजकर 38 मिनट तक।

अमृत काल: आज दोपहर 02 बजकर 46 मिनट से शाम 04 बजकर 17 मिनट तक।

आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी है। आज शनिवार के दिन हुनमान चालीसा, शनि चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना उत्तम होता है। आज के दिन हनुमान जी और शनि देव के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी माना जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.