Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 दिसंबर 2020 का पंचांग, विवाह पंचमी आज, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang हिन्दी पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 19 दिसंबर दिन शनिवार है। आज विवाह पंचमी या राम विवाह महोत्सव है। आज के दिन ही भगवान श्री राम तथा सीता जी का विवाह हुआ था।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 19 Dec 2020 06:17 AM (IST)Updated: Sat, 19 Dec 2020 01:00 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 दिसंबर 2020 का पंचांग, विवाह पंचमी आज, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 19 दिसंबर 2020 का पंचांग, विवाह पंचमी, जानें मुहूर्त राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है। आज 19 दिसंबर दिन शनिवार है। आज विवाह पंचमी या राम विवाह महोत्सव है। आज के दिन ही भगवान श्री राम तथा सीता जी का विवाह हुआ था। आज के दिन राम-सीता विवाह का आयोजन करने से विवाह में हो रही देरी या दाम्पत्य जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। आज शनिवार का दिन है, तो आपको हनुमान जी तथा शनि देव की पूजा करनी चाहिए। दोनों ही भक्तों को संकटों से उबारने वाले हैं। आज शाम में रवि योग लग रहा है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगा। आज पंचक भी सुबह से ही लग रहा है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, मार्गशीर्ष मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09:00 बजे से 10:30 बजे तक।

पंचक: प्रात: 07 बजकर के 16 मिनट से 23 दिसंबर को रात्रि के 04 बजकर के 33 मिनट तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्रीराम विवाहोत्सव।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतु मार्गशीर्ष मास शुक्ल पक्ष की पंचमी 14 घंटे 15 मिनट तक, तत्पश्चात् षष्ठी धनिष्ठा नक्षत्र 19 घंटे 40 मिनट तक, तत्पश्चात् शतभिषा नक्षत्र हर्षण योग 12 घंटे 46 मिनट तक, तत्पश्चात् वज्र योग मकर में चंद्रमा 07 घंटे 16 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 09 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 28 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के ​दिन चंद्रोदय 11 बजकर 08 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त रात 10 बजकर 16 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 58 मिनट से दोपहर 12 बजकर 39 मिनट तक।

अमृत काल: आज सुबह 09 बजकर 01 मिनट से 10 बजकर 39 मिनट तक।

रवि योग: आज शाम 07 बजकर 40 मिनट से अगले दिन रविवार को सुबह 07 बजकर 09 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 02 मिनट से दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक।

आज मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी है। आज शनिवार के दिन आपको हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, बजरंग बाण का पाठ करना चाहिए। व्रत रखने वालों को शनिवार व्रत का पाठ अवश्य करना चाहिए। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.