Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 17 अक्टूबर 2020 का पंचांग, आज से नवरात्रि प्रारंभ, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 17 October 2020 हिन्दी पंंचांग के अनुसार आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। आज से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की आराधना विधि विधान से की जाएगी।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 11:08 AM (IST)
आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है।

Panchang 17 October 2020: हिन्दी पंंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन शनिवार है। आज 17 अक्टूबर है। आज से नवदुर्गा की आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो रहा है। नवरात्रि 17 अक्टूबर से शुरू होकर दशहरा यानी 25 अक्टूबर तक रहेगी। नवरात्रि के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना के साथ माता शैलपुत्री की आराधना विधि विधान से की जाएगी। नवरात्रि के पहले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो दोपहर से पूरे दिन रहेगा। आज पहले दिन राहुकाल सुबह में डेढ़ घंटे के लिए रहेगा। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शनिवार, शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 09 बजे से 10:30 बजे तक।

विशेष: शुद्ध आश्विन मास, शुक्ल पक्ष।

आज का पर्व एवं त्योहार: शारदी नवरात्रि प्रारंभ।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायण, दक्षिणगोल, शरद ऋतु शुद्ध आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 21 घंटे 09 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया चित्रा नक्षत्र 11 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् स्वाती नक्षत्र विषकुंभ योग 21 घंटे 24 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रीति योग तुला में चंद्रमा।

कलश स्थापना या घटस्थापना मुहूर्त

नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06:23 बजे से दिन में 10:12 बजे तक है। वहीं, कलश स्थापना का अभिजित मुहूर्त दिन में 11:43 बजे से दोपहर 12:29 बजे तक है।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: दिन में 11 बजकर 52 मिनट से अगले दिन 18 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 24 मिनट तक।

अमृत काल: देर राम 01 बजकर 10 मिनट से 02 बजकर 34 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजे से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त 

नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 23 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 49 मिनट पर होना है।

चंद्रोदय और चंद्रास्त 

आज का चंद्रोदय सुबह 06 बजकर 40 मिनट पर होगा। वहीं, चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 06 बजकर 30 मिनट पर होगा।

आज आश्विन शुक्ल प्रतिपदा है। नवरात्रि के प्रारंभ के साथ ही मांगलिक कार्य भी प्रारंभ हो जाएंगे। शादी, मुंडन, भवन निर्माण जैसे काम हो सकेंगे। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.