Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 अक्टूबर 2020 का पंचांग, अधिक मास अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 16 October 2020 हिन्दू कैलेंडर के अनुसार आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है। आज अधिक मास की अमावस्या है इसे पुरुषोत्तमी आमवस्या भी कहा जात है। आज पुरुषोत्तम महीना का समापन हो जाएगा।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 05:30 AM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 04:39 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 अक्टूबर 2020 का पंचांग, अधिक मास अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या है।

Panchang 16 October 2020 : हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, आज अधिक आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और शुक्रवार दिन है। आज अधिक मास की अमावस्या है, इसे पुरुषोत्तमी आमवस्या भी कहा जात है। आज पुरुषोत्तम महीना का समापन हो जाएगा। अधिक मास की अमावस्या के दिन स्नान दान का विशेष महत्व होता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: शुक्रवार, अधिक आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का राहुकाल: प्रात: 10:30 बजे से 12:00 बजे तक।

विशेष: अधिक मास अर्थात् पुरुषोत्तम महीना समाप्त।

आज का पर्व एवं त्योहार: पुरुषोत्तमी आमवस्या।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु अधिक आश्विन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 25 घंटे 01 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा हस्त नक्षत्र 14 घंटे 58 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र ऐन्द्र योग 06 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् वैधृति योग कन्या में चंद्रमा 25 घंटे 25 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज अमावस्या के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 23 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त आज शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय का समय नहीं है। चंद्र का अस्त उसी दिन शाम को 05 बजकर 50 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय 

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से दोपहर 02 बजकर 47 मिनट तक।

अमृत काल: सुबह 09 बजकर 43 मिनट से दिन में 11 बजकर 07 मिनट तक।

17 अक्टूबर को सुबह 06 बजकर 18 मिनट से सुबह 07 बजकर 41 मिनट तक।

आज अधिक आश्विन अमावस्या है। इस दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान कार्य भी किया जाता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.