विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 16, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 16 नवंबर 2020 का पंचांग, आज है भाई दूज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Mon, 16 Nov 2020 06:24 AM (IST)Updated: Mon, 16 Nov 2020 09:32 AM (IST)

Panchang 16 November 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 16 नवंबर दिन सोमवार है। सुबह 07 बजकर 07 मिनट से द्वितीया तिथि का प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में आज भाई दूज का त्योहार है।

पढ़ें 16 नवंबर 2020 का पंचांग, आज है भाई दूज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
पढ़ें 16 नवंबर 2020 का पंचांग, आज है भाई दूज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Panchang 16 November 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज 16 नवंबर दिन सोमवार है। सुबह 07 बजकर 07 मिनट से द्वितीया तिथि का प्रारंभ हो रहा है। ऐसे में आज भाई दूज का त्योहार है, इसे यम द्वितीया भी कहते हैं। इस दिन बहनें भाई को तिलक लगाती हैं तथा भोजन कराती हैं। भाई बहन को दक्षिणा देते हैं तथा रक्षा का वचन देते हैं। कायस्थ समाज के लोग कार्तिक शुक्ल द्वितीया के दिन ही चित्रगुप्त पूजा करते हैं। भाई दूज के साथ ही दिवाली का महोत्सव भी समाप्त हो जाता है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, प्रतिपदा तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: सूर्य वृश्चिक में एवं शुक्र तुला में।

आज का पर्व एवं त्योहार: भ्रात द्वितीया, यम द्वितीया और चित्रगुप्त पूजा।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, दक्षिणगोल, शरद ऋतु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा 07 घंटे 07 मिनट तक, तत्पश्चात् द्वितीया अनुराधा नक्षत्र 14 घंटे 37 मिनट तक, तत्पश्चात् ज्येष्ठा नक्षत्र सुकर्मा योग 15 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् धृति योग वृश्चिक में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 45 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 27 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर होगा। चंद्र का अस्त शाम को 06 बजकर 34 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।

सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 45 मिनट से दोपहर 02 बजकर 37 मिनट तक।

अमृत काल: 17 नवंबर को प्रात:काल 04 बजकर 23 मिनट से सुबह 05 बजकर 50 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से दोपहर 02 बजकर 36 मिनट तक।

आज कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा है। आज सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना करता उत्तम होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।