Aaj Ka Panchang: पढ़ें 15 जुलाई 2020 का पंचांग, जानें क्या है शुभ मुहूर्त, दिशाशूल और राहुकाल
Panchang 15 July 2020 आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। आज गणेश जी की पूजा करनी चाहिए।
Panchang 15 July 2020: आज हिन्दू कैलेंडर के श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और दिन बुधवार है। श्रावण माह में सोमवार और मंगलवार की तरह ही बुधवार का भी विशेष महत्व है। आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती के सबसे छोटे पुत्र श्री गणेश जी की पूजा की जाती है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अतिरिक्त सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।
आज का पंचांग
दिन: बुधवार, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि।
आज का दिशाशूल: उत्तर।
आज का राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक।
आज की भद्रा: प्रात: 09:26 बजे से रात्रि 10:20 बजे तक।
विक्रम संवत 2077, शके 1942, उत्तरायन, उत्तर गोल, ग्रीष्म ऋतु, श्रावण मास, कृष्ण पक्ष दशमी 20 घंटे 20 मिनट तक तत्पश्चात एकादशी, भरणी नक्षत्र 16 घंटे 43 मिनट तक तत्पश्चात कृतिका नक्षत्र, शूल योग 24 घंटे 09 मिनट तक तत्पश्चात गंड योग, मेष में चंद्रमा 23 घंटे 19 बजे तक तत्पश्चात वृष में।
सूर्योदय और सूर्यास्त
15 जुलाई को सूर्योदय सुबह 05 बजकर 33 मिनट पर और सूर्यास्त शाम को 07 बजकर 21 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय और चंद्रास्त
चंद्रोदय आज देर रात 01 बजकर 43 मिनट पर होगा और चंद्र का अस्त अगले दिन 16 जुलाई को दोपहर 02 बजकर 31 मिनट पर होगा।
आज का शुभ समय
अभिजित मुहूर्त: कोई नहीं।
अमृत काल: दोपहर में 11 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक।
सर्वार्थ सिद्धि योग: शाम को 04 बजकर 44 मिनट से 16 जुलाई को सुबह 05 बजकर 34 मिनट तक।
विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक।
आज श्रावण मास का नौवां दिन है। आज बुधवार को भगवान शिव और माता पार्वती के साथ विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा कल्याणकारी होती है। गणेश जी की पूजा करने से भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती दोनों प्रसन्न होते हैं और उनकी भी कृपा प्राप्त होती है। यदि आज आप कोई नया कार्य प्रारंभ करना चाहते हैं तो दिए गए शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।