विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें राहुकाल, दिशाशूल एवं मुहूर्त

By Kartikey TiwariEdited By:
Published: Mon, 14 Sep 2020 06:34 AM (IST)Updated: Mon, 14 Sep 2020 08:30 AM (IST)

Panchang 14 September 2020 हिन्दी पंचांग के अनुसार आज सोमवार दिन तथा शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है।

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें राहुकाल, दिशाशूल एवं मुहूर्त
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 14 सितंबर 2020 का पंचांग, जानें राहुकाल, दिशाशूल एवं मुहूर्त

Panchang 14 September 2020: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज सोमवार दिन तथा शुद्ध आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज द्वादशी श्राद्ध है। आज सोमवार का दिन भगवान शिव की आराधना के लिए श्रेष्ठ है। आज के दिन आपको भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। आज पंचांग में दिशाशूल, शुभ मुहूर्त, राहुकाल के अलावा चंद्रोदय, चंद्रास्त, सूर्योदय, सूर्यास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

आज का पंचांग

दिन: सोमवार, शुद्ध आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि।

आज का दिशाशूल: पूर्व।

आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

विशेष: हिन्दी दिवस।

श्राद्ध: द्वादशी श्राद्ध।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु शुद्ध आश्विन मास कृष्णपक्ष की द्वादशी 25 घंटे 30 मिनट तक, तत्पश्चात् त्रयोदशी पुष्य नक्षत्र 15 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् आश्लेषा नक्षत्र परिघ योग 13 घंटे 52 मिनट तक, तत्पश्चात् शिव योग कर्क में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज सोमवार के दिन सूर्योदय सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर हुआ है। वहीं सूर्यास्त आज शाम 06 बजकर 33 मिनट पर होना है

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आ​ज द्वादशी तिथि को चंद्रोदय 15 सितंबर के तड़के 03 बजकर 57 मिनट पर होना है। चंद्र का अस्त उसी दिन मंगलवार 15 सितंबर को शाम 05 बजकर 11 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अमृत काल: देर रात 12 बजकर 25 मिनट से 01 बजकर 55 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: दिन में 11 बजकर 56 मिनट से दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 25 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट तक।

आज शुद्ध आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि है। आज के दिन जिन लोगों के स्वजन का निधन हुआ है, वे लोग उनका श्राद्ध कर्म करेंगे। बाकी के लिए आज शिव चालीसा, शिव पुराण, महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना कल्याणकारी रहेगा। आज के दिन शिव परिवार की आराधना करना मंगलकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।