Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज है महासप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 12 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी तिथि है। आज मां कालरात्रि की विधि विधान से आराधना की जाती है। आज शोभन योग रवि योग है। आज भद्रा भी है।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Tue, 12 Oct 2021 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 12 Oct 2021 08:15 AM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज है महासप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 12 अक्टूबर 2021 का पंचांग, आज है महासप्तमी, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। आज 12 अक्टूबर 2021 और दिन मंगलवार है। आज शारदीय नवरात्रि की महासप्तमी तिथि है। आज मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरुप की विधि विधान से आराधना की जाती है। मां कालरा​त्रि की कृपा से मनुष्य अकाल मृत्यु से भी बच सकता है। आज शोभन योग सुबह 08 बजकर 51 मिनट तक है, वहीं रवि योग सुबह से दोपहर पूर्व तक है। आज रात से भद्रा भी लग रही है। आज मंगलवार के दिन आपको संकटमोचन हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और मंगल दोष भी दूर होता है। आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: मंगलवार, आश्विन मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि।

आज का दिशाशूल: उत्तर।

आज का राहुकाल: दोपहर 03:00 बजे से 04:30 बजे तक।

आज की भद्रा: रात्रि के 09:48 बजे से 13 अक्टूबर को प्रात: 08:56 बजे तक।

आज का पर्व एवं त्योहार: मूल नक्षत्र में भगवती सरस्वती का आवाहन।

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास शुक्ल पक्ष की सप्तमी 21 घंटे 48 मिनट तक, तत्पश्चात् अष्टमी मूल नक्षत्र 11 घंटे 27 मिनट तक, तत्पश्चात् पूर्वाआषाढ़ा नक्षत्र शोभन योग 08 घंटे 50 मिनट तक, तत्पश्चात् अतिगण्ड योग धनु में चंद्रमा।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 20 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 05 बजकर 55 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज का चंद्रोदय दोपहर 12 बजकर 36 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय रात 10 बजकर 56 मिनट पर है।

आज का शुभ समय

शोभन योग: आज प्रात: 08 बजकर 51 मिनट तक। उसके बाद से अतिगंड योग लगेगा।

रवि योग: आज सुबह 06 बजकर 20 मिनट से दिन में 11 बजकर 27 मिनट तक।

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक।

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से दोपहर 02 बजकर 49 मिनट तक।

अमृत काल: 13 अक्टूबर को प्रात: 05 बजकर 45 मिनट से प्रात: 07 बजकर 16 मिनट तक।

आज आश्विन शुक्ल सप्तमी है। आज मां कालरात्रि के मंत्रों का जाप करना उत्तम रहता है। आज मंगलवार को हनुमान चालीसा, बजरंग बाण, सुंदरकांड का पाठ करना भी अच्छा होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.