Move to Jagran APP

Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 फरवरी 2021 का पंचांग, मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 11 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज मौनी अमावस्या है जिसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। आज के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं अन्न और सर्दी के वस्त्रों का दान करते हैं।

By Kartikey TiwariEdited By: Published: Thu, 11 Feb 2021 05:58 AM (IST)Updated: Thu, 11 Feb 2021 12:33 PM (IST)
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 फरवरी 2021 का पंचांग, मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल
Aaj Ka Panchang: पढ़ें 11 फरवरी 2021 का पंचांग, मौनी अमावस्या या माघी अमावस्या आज, जानें मुहूर्त, राहुकाल एवं दिशाशूल

Aaj Ka Panchang: हिन्दी पंचांग के अनुसार, आज माघ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। आज 11 फरवरी 2021 और दिन गुरुवार है। आज के दिन मौनी अमावस्या है, जिसे माघी अमावस्या भी कहते हैं। मौनी अमावस्या के दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, अन्न और सर्दी के वस्त्रों का दान करते हैं। पितरों की तृप्ति के लिए उनको तर्पण, पिंडदान आदि कर्म भी करते हैं, जिससे उनको पितृ दोष से भी मुक्ति मिल जाती है। इस आमवस्या के दिन भगवान विष्णु तथा पीपल के वृक्ष की पूजा करने का विधान है। आज मौनी अमावस्या को षटग्रही योग बना है, जो महोदय योग भी कहलाता है। आज कालसर्प योग भी है। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

loksabha election banner

आज का पंचांग

दिन: गुरुवार, माघ मास, कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण।

आज का पर्व एवं त्योहार: स्नान, दान की अमावस्या, मौनी अमावस्या।

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे तक।

विशेष: षटग्रही योग या महोदय योग एवं कालसर्प योग।

विक्रम संवत 2077 शके 1942 उत्तरायन, दक्षिणगोल, शिशिर ऋतु माघ मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या 24 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् प्रतिपदा श्रवण नक्षत्र 14 घंटे 05 मिनट तक, तत्पश्चात् धनिष्ठा नक्षत्र वरियान योग 27 घंटे 32 मिनट तक, तत्पश्चात् परिघ योग मकर में चंद्रमा 26 घंटे 11 मिनट तक तत्पश्चात् कुंभ में।

सूर्योदय और सूर्यास्त

आज के दिन सूर्योदय प्रात:काल 07 बजकर 03 मिनट पर होगा, वहीं सूर्यास्त शाम को ठीक 06 बजकर 08 मिनट पर होगा।

चंद्रोदय और चंद्रास्त

आज के दिन चंद्रोदय का समय प्राप्त नहीं है। चंद्र का अस्त आज शाम को 05 बजकर 44 मिनट पर होगा।

आज का शुभ समय

अभिजित मुहूर्त: आज दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 26 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।

अमृत काल: 12 फरवरी को प्रात: 03 बजकर 51 मिनट से प्रात: 05 बजकर 29 मिनट तक।

आज माघी अमावस्या है। आज गुरुवार के दिन आपको भगवान विष्णु तथा देव गुरु बृहस्पति की स्तुति और पूजा करनी चाहिए। उनके मन्त्रों का जाप भी आपके लिए कल्याणकारी होगा। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.